[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर भागवत कथा को लेकर निकाली शोभायात्रा

भागवत कथा को लेकर निकाली शोभायात्रा

0
भागवत कथा को लेकर निकाली शोभायात्रा

प्रखंड क्षेत्र के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर से मंगलवार की सुबह सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर 501 महिलाओं व कन्याओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली. कलश यात्रा को पंचमुखी हनुमान मंदिर से निकाल कर नारायणपुर गांव होते मधुरापुर में नगर भ्रमण करा कर मधुरापुर गंगा जहाज घाट लाया गया. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगाजल भरा गया. राधे-राधे, जय श्री कृष्ण के जयघोष के बीच कलश शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल पहुंची. विधि-विधान से कलश स्थापना पूजन किया गया. मंगलवार से लगातार सात दिनों तक दोपहर तीन बजे से उज्जैन से पधारीं कथा वाचिका महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा गिरी उर्फ वर्षा नागर का संगीत मय प्रवचन हो रहा है. प्रथम दिवस के कार्यक्रम का उद्घघाटन विधायक ई शैलेंद्र ने फीता काट कर किया.

नौ स्कूलों में मॉक टेस्ट आज

ई लाइब्रेरी अधिष्ठापित विद्यालय में बुधवार को नीट व जेई की तैयारी के लिए मॉक टेस्ट होना है. तीन पाली में आयोजन होगा. सफल आयोजन के लिए प्रखंड स्तरीय बीआरसी में कार्यरत कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. बीपीएम रूपेश कुमार ने बताया कि नौ विद्यालयों में मॉक टेस्ट होगा, जिसकी तैयारी कर ली गयी है. अकबरनगर, उधाडीह, जहांगीरा, खैरेहिया, किरणपुर, मिरहट्टी, आवा रतनपुर सहित नौ विद्यालय शामिल है.

संस्कृत सप्ताह में प्रशिक्षित हो रहे छात्र

जवाहरलाल उच्च विद्यालय धनौरा में मंगलवार को संस्कृत सप्ताह के चौथे दिन बच्चों को भाषण व क्विज का अभ्यास कराया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य शैलेश पांडेय ने कहा कि संस्कृत भारती के नयन तिवारी के सानिध्य में बच्चे संस्कृत का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. क्विज, निबंध, भाषण, श्लोक गायन, स्तोत्र गायन, संस्कृत गीत आदि प्रतियोगिताओं के लिए उन्हें तैयार किया जा रहा है. इसमें विद्यालय के ही छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं. इस सप्ताह में प्रशिक्षित छात्र अपने अंदर संस्कारों का विकास कर सकेंगे, अपनी संस्कृति को समझ सकेंगे व भावी जीवन में लाभ प्राप्त कर सकेंगे. कार्यक्रम की सफलता में प्रवीण कुमार, राजीव कुमार, मनोज कुमार, शिक्षक-शिक्षिकाएं लगी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel