[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. पीरपैंती में पावर प्लांट के लिए रेलवे कॉरिडोर निर्माण की तैयारी, 25 को जनसुनवाई

bhagalpur news. पीरपैंती में पावर प्लांट के लिए रेलवे कॉरिडोर निर्माण की तैयारी, 25 को जनसुनवाई

0

पीरपैंती में प्रस्तावित 2400 मेगावाट थर्मल पावर परियोजना के लिए रेलवे कॉरिडोर सह सड़क का निर्माण होगा. इसकी प्रक्रिया अब आगे बढ़ा दी गयी है. परियोजना से संबंधित भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन को लेकर प्रशासन ने सामाजिक प्रभाव आकलन पर सार्वजनिक सुनवाई कराने का निर्णय लिया है.

यह परियोजना अडानी पावर लिमिटेड से जुड़ी है, जिसके लिए आवश्यक भूमि अर्जन की कार्रवाई की जा रही है. जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार 25 फरवरी को प्रखंड कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की जायेगी.

सामाजिक प्रभाव आकलन रिपोर्ट सौंपी

परियोजना के सामाजिक प्रभाव आकलन से संबंधित रिपोर्ट आद्री, पटना के निदेशक की ओर से जिला प्रशासन को सौंपी गयी है. इसी रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित क्षेत्र के लोगों से सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की जायेंगी. जिला भूअर्जन पदाधिकारी ने हितबद्ध रैयतों को निर्धारित तिथि और स्थान पर उपस्थित होकर अपनी बात रखने और अपेक्षित सहयोग देने की अपील की है.

सात मौजों के रैयतों को बुलावा

जनसुनवाई के लिए सात मौजों के रैयतों को बुलाया गया है. इनमें खिदरपुर, इमामनगर, बसंतपुर, ककरघट, हरिणकोल, महेशराम और चौधरी बसंतपुर शामिल हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel