[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. बेहतर पुलिसिंग की तैयारी: जिले में बढ़ेंगे थाना-ओपी, मैनपावर के साथ बनेगा नया डीएसपी कार्यालय

bhagalpur news. बेहतर पुलिसिंग की तैयारी: जिले में बढ़ेंगे थाना-ओपी, मैनपावर के साथ बनेगा नया डीएसपी कार्यालय

0

रेंज आइजी विवेक कुमार ने जिले में बेहतर पुलिसिंग को लेकर बड़ा संकेत दिया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि आने वाले समय में थानों और ओपी (आउट पोस्ट) की संख्या बढ़ायी जायेगी. जहां-जहां मैनपावर की कमी है, वहां प्राथमिकता के आधार पर बल की तैनाती की जाएगी. इसके साथ ही नये थाना और ओपी के निर्माण के अलावा अलग से डीएसपी कार्यालय बनाने की भी योजना पर काम किया जायेगा. सोमवार को आइजी ने एसएसपी कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की और पेंडिंग मामलों के जल्द निष्पादन का सख्त निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबित केसों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाये और कार्यप्रणाली में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. आईजी ने एसएसपी से जिले में बेहतर पुलिसिंग के लिए आवश्यक सुधारों को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने कहा कि किस क्षेत्र में किस तरह की कमी है, इसका आकलन कर प्रस्ताव तैयार किया जाए. इस रिपोर्ट के आधार पर सरकार से पत्राचार कर आवश्यक संसाधनों और ढांचागत विकास की दिशा में पहल की जायेगी. आइजी ने सामान्य शाख, अपराध शाखा, विधि शाखा, हिंदी शाखा, लेखा शाखा, डीसीबी शाखा, विदेशी शाखा, मद्य निषेध शाखा, पेंशन शाखा और अभियोजन शाखा सहित अन्य शाखाओं का भी निरीक्षण किया. इधर एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि जिले के हाईवे क्षेत्रों को चिन्हित किया जा रहा है, जहां टीओपी की जरूरत है. प्रस्ताव तैयार कर उन स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जायेगी. इसके अलावा आइजी ने नदी थाना खोलने को लेकर भी रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया है. यदि आवश्यकता महसूस की गयी, तो नदी थाना खोलने का प्रस्ताव भी सरकार को भेजा जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel