[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Aaj ka Mausam. लू चलने के आसार, हीटवेव की चेतावनी जारी

Aaj ka Mausam. लू चलने के आसार, हीटवेव की चेतावनी जारी

0
Aaj ka Mausam. लू चलने के आसार, हीटवेव की चेतावनी जारी

भागलपुर से ललित किशोर मिश्रा की रिपोर्ट

भागलपुर. भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि दक्षिण बिहार के कई जिलों में अगले दो दिनों तक लू (हीटवेव) चल सकती है. अरवल, जहानाबाद, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, पटना, नालंदा, शेखपुरा और लखीसराय जिलों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की गयी है.मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तेज धूप के साथ हवा में बढ़ी नमी लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रही है. दिन चढ़ने के साथ तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और उमस के कारण लोगों को लगातार बेचैनी महसूस हो रही है. विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है.इधर भागलपुर में सुबह से ही चिपचिपी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है. दो दिन पहले हुई बारिश के बावजूद मौसम में कोई खास राहत नहीं मिली है. जिन घरों में एसी नहीं है, वहां लोगों की परेशानी और बढ़ गयी है. रात में भी गर्मी और उमस के कारण लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है. पंखे की हवा भी बेअसर साबित हो रही है और बिजली कटौती होने पर स्थिति और मुश्किल हो जा रही है.गर्मी का असर आम जनजीवन के साथ खेती और पशुपालन पर भी दिखने लगा है. दुधारू पशुओं के दूध उत्पादन में कमी आने की आशंका जतायी जा रही है. वहीं तेज गर्मी के कारण फसलों में पत्तियों के झुलसने और फूल-फल गिरने की समस्या भी बढ़ सकती है. किसानों को सुबह और शाम हल्की सिंचाई करने और दिन में उर्वरक और कीटनाशी का छिड़काव नहीं करने की सलाह दी गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel