[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. शिवरात्रि पर विभिन्न मंदिरों के पास तैनात रही पुलिस

bhagalpur news. शिवरात्रि पर विभिन्न मंदिरों के पास तैनात रही पुलिस

0

शिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही शहर के विभिन्न मंदिरों में भीड़ उमड़ रही है. भीड़ को देखते हुए सभी मंदिरों में सुरक्षा के इंतजाम किये गये थे. विभिन्न मंदिरों के पास पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी. दूसरी तरफ वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक नगर अजय कुमार चौधरी समेत सभी थानाध्यक्ष दिन भर विभिन्न मंदिरों की टोह लेते रहे. दूसरी तरफ अत्यधिक भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विभिन्न मंदिरों के पास आवागमन को निर्बाध रखने के लिए खास व्यवस्था की गयी थी. शिवशक्ति मंदिर रोड पर दोपहिया वाहनों को छोड़ कर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी. सड़क पर दोनों तरफ बैरिकेडिंग की गयी थी. आदमपुर से गोला घाट की ओर जाने वाली रोड पर रविवार को वाहनों की अत्यधिक आवाजाही हो रही थी, जिसके कारण दिन में कई बार इस सड़क पर जाम की स्थिति बनी, तो दूसरी तरफ मुख्य सड़क से बूढ़ानाथ मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर वाहनों को प्रतिबंधित किया गया था. सुबह के समय में भूतनाथ मंदिर के पास विश्व विद्यालय लाइब्रेरी की ओर से साहेबगंज जाने वाली सड़क जाम की स्थिति बनी. हालांकि, दिन ढ़लने के साथ स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया था. ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार खुद कई जगहों पर ट्रैफिक व्यवस्था की कमान संभालते दिखे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel