[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. बीसीई में प्लेसमेंट ड्राइव, 68 विद्यार्थियों का चयन

bhagalpur news. बीसीई में प्लेसमेंट ड्राइव, 68 विद्यार्थियों का चयन

0

भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (बीसीई) में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. यह प्लेसमेंट प्रक्रिया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजकिशोर तुगनायत और प्रशिक्षण व नियोजन पदाधिकारी (टीपीओ) डॉ बबलेश कुमार झा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई. इसमें संस्थान के कुल 68 विद्यार्थियों का चयन किया गया. प्लेसमेंट ड्राइव में ईस्टमैन ऑटो एंड पावर लिमिटेड, हिदानी टेक, ज्येष्ठा कॉर्पोरेट एंटिटी, मंत्रा, केपी रिलायबल, ज्योति इंफ्रास्ट्रक्चर, वीई कॉमर्शियल व्हीकल्स व डाना आनंद इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियों ने भाग लिया. विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं के विद्यार्थियों ने इस ड्राइव में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. इसके अलावा 28-29 जनवरी को ईस्टमैन ऑटो एंड पावर लिमिटेड द्वारा बीसीई परिसर में आयोजित रोजगार मेला व प्लेसमेंट ड्राइव में अन्य संस्थानों के विद्यार्थियों को भी अवसर मिला. इस दौरान जीईसी समस्तीपुर के चार, केईसी कटिहार के तीन और जीईसी बांका के एक विद्यार्थी का भी चयन किया गया. इस उपलब्धि पर सभी विभाग प्रमुखों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी.

डिग्री ही नहीं, कौशल भी प्रदान करता है बीसीई : प्राचार्य

प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके निरंतर परिश्रम, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन व संस्थान में विकसित मजबूत शैक्षणिक व उद्योगोन्मुख वातावरण का परिणाम है. कहा कि बीसीई छात्रों को केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान करने पर विशेष ध्यान देता है और उन्हें विश्वास है कि छात्र देश-विदेश में संस्थान का नाम रोशन करेंगे.

फरवरी-मार्च में भी होगा प्लेसमेंट ड्राइव : बबलेश

टीपीओ डॉ बबलेश कुमार झा ने जानकारी दी कि अडानी पावर, एल एंड टी, एमआरएफ, हैवेल्स इलेक्ट्रिकल एप्लायंसेज लिमिटेड, इंडस टावर्स, एचथ्री इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड, एचसीएल टेक्नोलॉजीज व आइकॉन पावर जैसी कई प्रतिष्ठित कंपनियों से निरंतर बातचीत चल रही है. संभावना है कि फरवरी-मार्च 2026 में इन कंपनियों द्वारा भी कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया जायेगा. अब तक 2026 स्नातक बैच के 100 से अधिक विद्यार्थियों का सफलतापूर्वक प्लेसमेंट हो चुका है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel