[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन को लेकर चार्जिंग स्टेशन को लेकर पाइलिंग काम शुरू, 10 प्वांइट बनना है

इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन को लेकर चार्जिंग स्टेशन को लेकर पाइलिंग काम शुरू, 10 प्वांइट बनना है

0
इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन को लेकर चार्जिंग स्टेशन को लेकर पाइलिंग काम शुरू, 10 प्वांइट बनना है

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

पथ परिवहन निगम भागलपुर परिसर से आने वाले दिनों में शुरू होने वाली इलेट्रिक बस परिचालन को लेकर चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम तेज हो गया है. पथ परिवहन निगम परिसर में कटिहार की एक कंपनी द्वारा इस काम को किया जा रहा है. इसके लिए चार्जिंग स्टेशन दस बनने वाले हैं. इसको लेकर तेजी से पाइलिंग का काम किया जा रहा है. वहीं परिसर में इसके लिए बोरिंग का काम भी काम किया जा रहा है. कारण यहां पर एक भी बोरिंग नहीं है, जिससे पानी की बहुत ज्यादा परेशानी होती है. भागलपुर में 50 इलेक्ट्रिक बस आने वाला है. इसी के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाये जायेंगे. एक बार में एक बस चार्ज होने के बाद 180 किलो मीटर की दूरी तय करेगी.

परिसर में बनेगा टर्मिनल

पथ परिवहन निगम परिसर में बनने वाले आधुनिक बस टर्मिनल बनाने का काम शुरू हो गया है. इसके लिए सर्वे का काम भी पूरा हो गया है. अब मिट्टी जांच का काम होगा. इसे पीपीपी मोड पर बनाया जायेगा. जून के अंतिम सप्ताह में सूबे के परिवहन मंत्री द्वारा भागलपुर सहित अन्य जिले जिसे चिह्नित किया गया है उन जगहों पर शिलान्यास किया जायेगा. बताया कि जी-प्लस फोर का भवन होगा, जिसमें ग्राउंड फ्लोर में गाड़ियों के रखने के लिए पार्किंग बनाया जायेगा. इसके लिए बिहार भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने टेंडर जारी कर दिया है, भागलपुर में बस टर्मिनल और संबंधित आधारभूत संरचना के विकास पर 11 करोड़ 71 लाख 15 हजार 376 रुपये खर्च किए जायेगा. टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद 12 माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. योजना के तहत भागलपुर को 50 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी. बस टर्मिनल परिसर में जी प्लस फोर प्रशासनिक भवन, कार्यशाला भवन, दो वाशिंग रैंप, दो सुरक्षा चौकियां तथा 10 ई-चार्जिंग प्वाइंट विकसित किये जायेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel