[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur News. टीएनबी कॉलेजिएट मैदान में जल्द शुरू होगा पार्क निर्माण

Bhagalpur News. टीएनबी कॉलेजिएट मैदान में जल्द शुरू होगा पार्क निर्माण

0

-3.5 करोड़ से आधा दर्जन जलजमाव वाले जगहाें पर बनेगा बड़ा नालानगर निगम ने टीएनबी कॉलेजिएट मैदान में पार्क निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी है. जल्द शुरू करने की तैयारी कर ली है. गुरुवार को पार्क निर्माण की निविदा खोली गयी है. ऑफिल सुपरिटेंडेंट मो रेहान अहमद ने बताया कि निविदा प्रक्रिया पूरी की जा रही है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा.उन्होंने बताया कि पार्क निर्माण की निविदा में केवल एक एजेंसी सामने आयी है, जिसे सिंगल बिड माना गया है. हालांकि, नियमों के अनुसार रि-टेंडर में भी सिंगल बिड को स्वीकृति देने का प्रावधान है. इसके चलते टेंडर को फाइनल किया जायेगा और निर्माण कार्य शुरू करायी जायेगी. पार्क का निर्माण साढ़े तीन करोड़ रुपये से किया जायेगा.

नालों का निर्माण और जलजमाव रोकने के उपाय पर होगा काम

साढ़े तीन करोड़ से आधा दर्जन नालों का निर्माण भी कराया जाना सुनिश्चित किया गया है. ये नाले उन जगहों पर बनाये जायेंगे, जहां पहले बुडको ने निर्माण कार्य अधूरा छोड़ा था. नगर निगम ने शहर के ऐसे क्षेत्रों की पहचान की है, जहां जलजमाव और पानी की अवरुद्धता की समस्या रहती है. ऑफिस सुपिरटेंडेंट ने बताया कि नालों का निर्माण वैसी जगहों पर जगहों पर होगा, जहां से बरसात में जलनिकासी में मदद मिल सके.

मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स का डीपीआर बनाने तीन एजेंसियों ने भरा टेंडर

नगर निगम ने नाथनगर और दीपनगर में मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स के लिए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए तीन कंसल्टेंट एजेंसियों ने निविदा भरा है और उनका निष्पादन किया जा रहा है. अधिकारी उम्मीद कर रहे हैं कि डीपीआर बनाने का काम जल्द शुरू होगा और निर्माण कार्य के लिए आगे की प्रक्रिया अपनायी जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel