[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर पैरामेडिकल व पॉलिटेक्निक परीक्षार्थियों के लिए पप्पू यादव ने की अतिरिक्त नाव की व्यवस्था

पैरामेडिकल व पॉलिटेक्निक परीक्षार्थियों के लिए पप्पू यादव ने की अतिरिक्त नाव की व्यवस्था

0
पैरामेडिकल व पॉलिटेक्निक परीक्षार्थियों के लिए पप्पू यादव ने की अतिरिक्त नाव की व्यवस्था

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा बरारी – महादेवपुर घाट पर संचालित निशुल्क नाविक सेवा लगातार जारी है. पैरामेडिकल व पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा को लेकर भागलपुर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए एक अतिरिक्त नाव की व्यवस्था की गयी है. इसकी जानकारी सांसद के कार्यकर्ता नवगछिया निवासी नीरज यादव ने दी. नीरज यादव ने बताया कि गंगा पार क्षेत्र से बड़ी संख्या में परीक्षार्थी भागलपुर आ रहे हैं. विक्रमशिला सेतु पर बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या को देखते हुए छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के उद्देश्य से अतिरिक्त नाव चलाई जा रही है. उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है, ताकि किसी को परीक्षा देने में परेशानी न हो. कई कार्यकर्ता घाटों पर रहे सक्रिय उन्होंने बताया कि इस सेवा को सफल बनाने के लिए जन अधिकार छात्र युवा शक्ति कार्यक्रम अभियान समिति के अध्यक्ष नीरज यादव, छात्र शक्ति के सत्यम, बजरंग भगत, पूर्व महासचिव अजीत, विकास, प्रीतम सहित भागलपुर जिले के कई कार्यकर्ता लगातार घाटों पर सक्रिय हैं. कार्यकर्ता परीक्षार्थियों को सुरक्षित आवागमन और आवश्यक सहयोग उपलब्ध करा रहे हैं. यात्रियों ने उठाए सवाल, हेल्पलाइन जारी करने की मांग दूसरी तरफ कुछ यात्रियों ने नाव सेवा को लेकर शिकायत भी की है. यात्रियों का कहना है कि पप्पू यादव द्वारा उपलब्ध कराई गई नावें एक ट्रिप लगाने के बाद लंबे समय तक घाट पर नजर नहीं आती हैं. इस कारण कई यात्री घाट पर नाव का इंतजार करते रह जाते हैं, लेकिन नाव उपलब्ध नहीं हो पाती है. यात्रियों ने मांग की है कि नाव सेवा के संचालन को लेकर एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए, ताकि जरूरतमंद लोग नाव की उपलब्धता और समय की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel