[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर मायागंज अस्पताल में डेढ़ साल से खराब पड़ा ऑक्सीजन प्लांट चालू

मायागंज अस्पताल में डेढ़ साल से खराब पड़ा ऑक्सीजन प्लांट चालू

0
मायागंज अस्पताल में डेढ़ साल से खराब पड़ा ऑक्सीजन प्लांट चालू

वरीय संवाददाता, भागलपुर

मायागंज अस्पताल में करीब डेढ़ साल से बंद पड़ा ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट आखिरकार चालू हो गया. 2000 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट को इस समय सिर्फ चार घंटे के लिए रात आठ बजे से 12 बजे तक चलाया जा रहा है. अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था देख रहे हेल्थ मैनेजर पवन पांडेय ने बताया कि सर्विसिंग के अभाव में प्लांट बंद पड़ा था. सर्विसिंग के बाद इसे चालू कर दिया गया है. अस्पताल में इस समय 600 से ज्यादा बेड हैं. ऑक्सीजन प्लांट के टेक्नीशियन रोहित कुमार ने बताया कि मरीजों के लिए ऑक्सीजन की शुद्धता 90 फीसदी से अधिक रहना चाहिए. इस प्लांट से 92 प्रतिशत प्योर ऑक्सीजन की सप्लाई हो रही है.

दूसरा ऑक्सीजन प्लांट अबतक खराब पड़ा : मायागंज अस्पताल में दो ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट हैं. दोनों खराब होने के कारण डेढ़ साल से लिक्विड ऑक्सीजन की खरीदारी की जा रही थी. इससे राज्य सरकार के हर माह लाखों रुपये खर्च हो रहे थे. इधर, अस्पताल में 300 एलपीएम क्षमता का दूसरा ऑक्सीजन प्लांट भी कई माह से बंद पड़ा है. इस प्लांट के बिजली सप्लाई वाले इलेक्ट्रिक पैनल में खराबी आयी है. वहीं इस प्लांट से सिलिंडर में ऑक्सीजन रिफिल करने के लिए अब तक संबंधित विभाग से एनओसी नहीं मिल पाया है. दूसरे ऑक्सीजन प्लांट से भी इएनटी समेत अन्य विभागों में आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel