[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर सिल्क सिटी के वार्ड 39 में पानी के लिए हाहाकार, टैंकर पहुंचते ही मच रही मारामारी

सिल्क सिटी के वार्ड 39 में पानी के लिए हाहाकार, टैंकर पहुंचते ही मच रही मारामारी

0
सिल्क सिटी के वार्ड 39 में पानी के लिए हाहाकार, टैंकर पहुंचते ही मच रही मारामारी

भागलपुर से आशुतोष कुमार की रिपोर्ट

Bhagalpur News : भागलपुर के दक्षिणी क्षेत्र स्थित वार्ड संख्या 39 के मिरजान सिकंदरपुर इलाके में तेज तूफान के बाद से बिजली आपूर्ति ठप है. बिजली नहीं रहने से जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है, जिससे इलाके में पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है. हालात यह हैं कि नगर निगम के पानी टैंकर पहुंचते ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ रही है.

बिजली गुल, पानी सप्लाई ठप

सोमवार देर रात आए तेज तूफान के बाद इलाके की बिजली व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई. बिजली नहीं रहने से मोटर और पंप बंद पड़े हैं, जिसके कारण मोहल्लों में पानी की सप्लाई रुक गई है.मंगलवार सुबह से ही कई गलियों और मोहल्लों में पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है. सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ रही है.

टैंकर पहुंचते ही उमड़ रही भीड़

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम की ओर से टैंकर के जरिए पानी पहुंचाया जा रहा है. हालांकि पानी की मांग इतनी ज्यादा है कि टैंकर पहुंचते ही लोग बाल्टी, ड्रम और बर्तन लेकर दौड़ पड़ते हैं.कई जगहों पर पानी भरने को लेकर धक्का-मुक्की और मारामारी जैसी स्थिति बन जा रही है. लोगों का कहना है कि जरूरत के हिसाब से पानी नहीं मिल पा रहा है.

गरीब परिवार सबसे ज्यादा परेशान

स्थानीय लोगों ने बताया कि जिन परिवारों के पास आर्थिक संसाधन हैं, वे निजी जनरेटर मंगवाकर घरों में पानी भरने की व्यवस्था कर रहे हैं. लेकिन गरीब परिवार पूरी तरह नगर निगम के टैंकरों पर निर्भर हैं.भीषण गर्मी और उमस के बीच पानी की कमी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.

कई लोगों ने नहीं किया स्नान

मोहल्ले के निवासियों का कहना है कि पानी संकट के कारण कई लोगों ने पिछले कई दिनों से ठीक से स्नान तक नहीं किया है. घरों में पीने और खाना बनाने के पानी की भी किल्लत हो रही है.लोगों ने प्रशासन से जल्द बिजली बहाल कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है.

प्रशासन से त्वरित समाधान की मांग

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द बिजली और पानी की व्यवस्था सामान्य नहीं हुई तो हालात और गंभीर हो सकते हैं. लोगों ने नगर निगम और बिजली विभाग से समन्वय बनाकर जल्द राहत देने की अपील की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel