[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर जूलॉजी विभाग में विश्व जैवविविधता दिवस पर क्विज, लायन टीम रही विजेता

जूलॉजी विभाग में विश्व जैवविविधता दिवस पर क्विज, लायन टीम रही विजेता

0

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट :

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के जूलॉजी (जंतु विज्ञान) विभाग में शुक्रवार को विश्व जैवविविधता दिवस के अवसर पर एक भव्य क्विज और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण विषय पर आधारित इस कार्यक्रम का आयोजन विभाग के इको अवेयरनेस क्लब द्वारा किया गया था. इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों की लगभग 12 टीमों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में एमएससी के छात्र-छात्राओं, शोधकर्ताओं के साथ-साथ वनस्पति विज्ञान (बोटनी) विभाग के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया. इस विशेष अवसर पर शोधकर्ताओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े आकर्षक पोस्टर भी लगाये गये थे.

लायन टीम को प्रथम और डॉल्फिंस को मिला दूसरा स्थान

क्विज में प्रथम स्थान पर सरेया राज और सत्यम कुमार (लायन टीम), द्वितीय स्थान पर विकास कुमार और नरेंद्र सोनू (डॉल्फिंस टीम) और

तृतीय स्थान पर आनंद कुमार और सफूरा नायाब (ईगल टीम) रही. पोस्टर प्रदर्शन में बेहतरीन प्रस्तुति के लिए आनंद कुमार और सफूरा नायाब को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया.

पांच राउंड में पूछे गये 100 से अधिक सवाल

क्विज मास्टर की भूमिका निभा रहे पर्यावरणविद सह इको अवेयरनेस क्लब के को-ऑर्डिनेटर डॉ डीएन चौधरी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक करना है. प्रतियोगिता कुल 5 राउंड में आयोजित की गयी थी, जिसके तहत लगभग 100 प्रश्न पूछे गये. अंत में रैपिड फायर राउंड भी आयोजित किया गया, जिसने प्रतियोगिता का रोमांच बढ़ा दिया. सभी विजेताओं को मोमेंटो (स्मृति चिह्न) और प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया.

शिक्षकों ने बढ़ाया हौसला

कार्यक्रम में निर्णायक (जजेस) की भूमिका में बोटनी विभाग के डॉ विवेक कुमार सिंह, जूलॉजी विभाग के डॉ नव्येंदू रक्षित व डॉ दिलीप कुमार ठाकुर शामिल थे. इस अवसर पर जूलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ इकबाल अहमद, डॉ अशोक कुमार ठाकुर और डॉ रेनू कुमारी सहित विभाग के सभी शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे. विभाग अध्यक्ष डॉ अहमद व अन्य शिक्षकों ने सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें भविष्य में भी इस तरह के ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया.

सफल आयोजन के लिए क्लब को-ऑर्डिनेटर को धन्यवाद

विभागाध्यक्ष डॉ अहमद ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए इको अवेयरनेस क्लब के को-ऑर्डिनेटर डॉ डीएन चौधरी को विशेष रूप से धन्यवाद दिया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में जय कुमार जय, आनंद कुमार, संस्कृति, प्रियंका, चंदन कुमार व दीपक कुमार ने भी अपना विशेष सहयोग प्रदान किया. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेने के बाद विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel