[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर मेला देखने जा रहे दो बाइक सवार जख्मी, इलाज के दौरान एक की मौत

मेला देखने जा रहे दो बाइक सवार जख्मी, इलाज के दौरान एक की मौत

0
मेला देखने जा रहे दो बाइक सवार जख्मी, इलाज के दौरान एक की मौत

बांका जिला के समुखिया मोड़ के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में घायल दो घायलों में से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. मृतक बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के मकदुमा गांव निवासी जीछो तांती का बेटा सूरज कुमार है. घटना में घायल उसका फुफेरा भाई ध्रुव कुमार का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है. रविवार को अस्पताल प्रबंधन ने बरारी पुलिस को पीआइ सौंपा.पुलिस ने मृतक के परिजनों का फर्द बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के चाचा नवल तांती ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 3 बजे उनका भतीजा सूरज और भांजा ध्रुव बाइक पर सवार होकर काली पूजा का मेला देखने बांका जा रहे थे. उनकी बाइक में किस वाहन ने धक्का मारा या दुर्घटना कैसे हुई इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले बांका सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां से चिकित्सकों ने दोनों को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया था. उन्होंने बताया कि उनका भतीजा सूरज अमरपुर में ही एक स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र है. उन्होंने बताया कि ध्रुव की स्थिति पहले से बेहतर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel