[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. लालूचक में चोरी मामले में एक गिरफ्तार, सामग्री बरामद

bhagalpur news. लालूचक में चोरी मामले में एक गिरफ्तार, सामग्री बरामद

0

लालूचक में बंद घर से चोरी के मामले में पुलिस ने लालूचक निवासी मो कमरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से चोरी की बैट्री, इन्वर्टर और यूपीएस बरामद किया गया है. इशाकचक थाना प्रभारी एसआइ रौशन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर लालूचक निवासी मो कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार एक फरवरी को लालूचक निवासी श्रेया सिंह ने अज्ञात के खिलाफ इशाकचक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पीड़िता के अनुसार उनके बंद घर से मंगलसूत्र, चांदी के गहने, टीवी, छोटा फ्रिज समेत बिजली के कई उपकरण और अन्य सामान चोरी कर ली गयी थी. छापेमारी में आरोपी के पास से चोरी का सामान बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया. इधर, ईश्वरनगर में एक साथ तीन मंदिरों में हुई चोरी के मामले में अब तक पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है. सीसीटीवी कैमरों की जांच में भी कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी है. पुलिस अब घटना के समय का टावर डंप डेटा निकाल रही है, जिससे आरोपियों तक पहुंचा जा सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel