[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur news अधिकारियों ने आम बागानों का किया स्थल निरीक्षण

Bhagalpur news अधिकारियों ने आम बागानों का किया स्थल निरीक्षण

0
Bhagalpur news अधिकारियों ने आम बागानों का किया स्थल निरीक्षण

पीरपैंती के अलग-अलग हिस्सों में आम का उत्पादन वृहत पैमाने पर किया जाता है. कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय पटना के वरिष्ठ अधिकारी देवानंद त्रिपाठी ने पीरपैंती क्षेत्र का दौरा किया. उन्होंने क्षेत्र के कई फलों के बागानों का स्थलीय निरीक्षण किया और बाग प्रबंधन, गुणवत्ता नियंत्रण तथा निर्यात योग्य उत्पादन की दिशा में व्यावहारिक सुझाव दिये. उन्होंने किसानों को सलाह दी कि फलों के निर्यात को बढ़ावा देने और प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए अधिक से अधिक बागों का पंजीयन हाॅर्टीनेट पोर्टल पर तुरंत करा लें. पंजीयन से उत्पादों की ट्रेसेबिलिटी सुनिश्चित होती है और निर्यात संबंधी प्रमाणन की प्रक्रिया तेज तथा पारदर्शी हो जाती है. उन्होंने अपने अनुभव से किसानों के बीच जाकर जैविक खेती को बढ़ाने को लेकर चर्चा की. उन्होंने बताया कि पीरपैंती का आम काफी उच्च गुणवत्ता का है और एक्सपोर्ट की अपार संभावना है, जिससे यहां के किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सकेगी. एग्रो पॉइंट कृषक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के चेयरमैन राकेश कुमार सिंह ने इस दौरे को क्षेत्र के किसानों के लिए शुभ संकेत बताते हुए कहा कि टीम का हमारे पीरपैंती क्षेत्र में आना और बागानों का प्रत्यक्ष निरीक्षण करना प्रोत्साहन जनक है. हमारे जैविक और उच्च गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नयी संभावनाएं प्राप्त होगी. उन्होंने एफपीओ के सभी सदस्य किसानों से अपील की कि वह जल्द से जल्द अपने बागानों का पंजीयन पोर्टल पर पूरा कर लें. कंपनी के जैविक उत्पादों को निर्यात में मजबूती मिलेगी, किसानों की आय में वृद्धि होगी और बिहार के प्राकृतिक कृषि उत्पादों की वैश्विक पहचान बनेगी. हरेराम निराला ने आम उत्पादन के क्षेत्र में पीरपैंती में किस तरीके से किसानों को जागरूक किया जाए इससे संबंधित सवाल विशेषज्ञों से किया. सुभाष तिवारी और भूपेश तिवारी ने अपने-अपने बागान में विशेषज्ञों से कीट प्रबंधन के बारे में विशेष जानकारी ली. टीम ने झामर सहित हरदेवचक पंचायत के अलग-अलग किसानों के बागानों का दौरा कर आम की गुणवत्ता किस तरीके से मेंटेन किया जाए इसके बारे में बताया. मौके पर नीतीश तिवारी, धर्मराज तिवारी, सुब्रत सिंह, मुकेश सिंह, मिठू सिंह, राकेश कुमार, मो हाकीम, निशांत तिवारी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel