[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. दो महीने का काम छह माह से लटका, सड़क-नाला निर्माण के लिए नहीं मिला ठेकेदार

bhagalpur news. दो महीने का काम छह माह से लटका, सड़क-नाला निर्माण के लिए नहीं मिला ठेकेदार

0

-दोबारा में नगर निगम ने जारी की निविदा, फिर भी कांट्रैक्टर बहाली पर संशय

नगर निगम की कार्यशैली कुछ ठीक नहीं है. शहर में जिस आधा दर्जन सड़क और नाले का निर्माण दो महीने में हो जाना था, उसके लिए छह महीने गुजर जाने के बावजूद ठेकेदार बहाल नहीं हो सका है. इस कारण योजना पर अभी तक काम शुरू नहीं हो पायी है. नगर निगम ने पहले इस योजना के लिए टेंडर जारी किया था, लेकिन किसी भी ठेकेदार ने इसमें रुचि नहीं दिखायी. फंड की कोई कमी नहीं होने के बाद भी निर्माण कार्य लंबित है. टेंडर प्रक्रिया में पेच फंसा हुआ है. यही वजह है कि नगर निगम की सड़क और नाला रहते उसको यूडीएचडी बुडको से बनवा रहा है. उदाहरण के तौर पर सिकंदरपुर और गुड़हट्टा चौक से बौंसी रेल पुल तक नाले का निर्माण इसी व्यवस्था के तहत किया जा रहा है.

इधर, नगर निगम ने दोबारा टेंडर निकाला है, लेकिन कांट्रैक्टर की बहाली को लेकर संशय बरकरार है. इस देरी से योजनाओं की समय सीमा प्रभावित हो रही है और शहरवासियों को बुनियादी सुविधाएं मिलने में और समय लग सकता है.

67 लाख 41 हजार 400 से बनेगी सड़क और नाला

नगर निगम क्षेत्र के पांच वार्ड नंबर 2, 9, 15, 19 व 20 में आधा दर्जन सड़क व नाला का निर्माण होना है. इस पर 67 लाख 41 हजार 400 रुपये खर्च होंगे. सभी सड़क व नाला निर्माण के लिए दो महीने से तीन महीने का समय निर्धारित किया गया है. नगर निगम ने दोबारा में निविदा जारी की है. इसके तहत तकनीकी बिड 09 मार्च को खोली जायेगी. इसके बाद फाइनेंशियल बिड खोल कर कांट्रैक्टर का चयन किया जायेगा. प्री-बिड मीटिंग 28 फरवरी को रखी गयी है.

कोट

सड़क और नाला निर्माण के लिए पहली बार में किसी ने निविदा नहीं भरा था. अब दोबारा निविदा जारी की गयी है. इस बार निविदा फाइनल होने की पूरी उम्मीद है.

आदित्य जायसवाल, योजना शाखा प्रभारीनगर निगम, भागलपुर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel