[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर मंगलवार को भागलपुर और बांका में सीएम नीतीश करेंगे सौगातों की बौछाड़, देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

मंगलवार को भागलपुर और बांका में सीएम नीतीश करेंगे सौगातों की बौछाड़, देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

0
मंगलवार को भागलपुर और बांका में सीएम नीतीश करेंगे सौगातों की बौछाड़, देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
सीएम नीतीश कुमार

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के चौथे चरण के तहत मंगलवार को भागलपुर पहुंचेंगे. इस दौरान वे जिले की कई योजनाओं का निरीक्षण करेंगे और विकास कामों की समीक्षा भी करेंगे. भागलपुर के जगदीशपुर प्रखंड की बैजानी पंचायत में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इसके बाद मुख्यमंत्री बांका जिले के कटोरिया भी जाएंगे. इस दौरान सीएम नीतीश दोनों जिलों को कई सौगात भी देंगे.

लोगों से करेंगे सीधा संवाद

मुख्यमंत्री इस दौरे के दौरान पिछले साल शुरू हुई प्रगति यात्रा और सात निश्चय योजना से जुड़े कामों की स्थिति देखेंगे. इसके साथ ही जिले में चल रही कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी.

बैजानी में मुख्यमंत्री मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद सभा स्थल पर लगे विभिन्न विभागों के स्टॉल भी देखेंगे. कार्यक्रम के दौरान वे रिमोट के माध्यम से कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों से सीधे बातचीत भी करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे.

इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

कार्यक्रम में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और अलग-अलग विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे. मुख्यमंत्री का यह दौरा सिर्फ भागलपुर और बांका तक सीमित नहीं रहेगा. बुधवार को वे जमुई और नवादा जाएंगे. गुरुवार को मुंगेर और लखीसराय जिलों का दौरा करेंगे. इसके बाद शुक्रवार को गया और औरंगाबाद पहुंचकर समृद्धि यात्रा के इस चरण को पूरा करेंगे.

बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी. इनमें भूमि विवाद के निपटारे, दाखिल-खारिज की प्रक्रिया, कानून-व्यवस्था, महिलाओं की उच्च शिक्षा को बढ़ावा, कृषि फीडर निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा और सड़क लाइट, हर घर नल का जल योजना, महिला रोजगार योजना, औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा जैसे मुद्दे शामिल हैं. मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

टाइमलाइन

10.00 बजे : पटना स्टेट हैंगर से निकलेंगे
10.50 बजे : भागलपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे
10.55 बजे : भागलपुर-बौंसी रेलवे लाइन आरओबी निर्माण काम को देखेंगे
11.15 बजे : बैजानी में आगमन, मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण करेंगे
11.40 बजे : बैजानी सभा स्थल पर स्टॉल का निरीक्षण, रिमोट से योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन, जनसंवाद करेंगे
01.15 बजे : कटोरिया के लिए निकलेंगे

इसे भी पढ़ें: बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए का क्लीन स्वीप, सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत

पटना की लाइफलाइन बनेगा दानापुर-बिहटा कॉरिडोर, अगले साल अगस्त तक हर हाल में होगा तैयार

Previous article Giridih: सुमित कुमार को मिला सभी वार्ड पार्षदों का समर्थन, निर्विरोध बने डिप्टी मेयर
Next article राज्यसभा चुनाव में करारी हार मिलते ही कोलकाता निकले तेजस्वी, NDA ने किया क्लीन स्वीप
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel