[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur : 190 करोड़ की लागत से बनेगा न्यू भागलपुर स्टेशन, 53 किलोमीटर तक बिछेगी तीसरी लाइन

Bhagalpur : 190 करोड़ की लागत से बनेगा न्यू भागलपुर स्टेशन, 53 किलोमीटर तक बिछेगी तीसरी लाइन

0
Bhagalpur : 190 करोड़ की लागत से बनेगा न्यू भागलपुर स्टेशन, 53 किलोमीटर तक बिछेगी तीसरी लाइन

Bhagalpur Railway Station: भागलपुर के जगदीशपुर में बनने वाले न्यू भागलपुर रेलवे स्टेशन की फाइल कुछ माह पहले रेलवे बोर्ड को भेज दी गयी है. न्यू भागलपुर रेलवे स्टेशन निर्माण और वर्तमान भागलपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड के सौंदर्यीकरण के लिए 190 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं. फूट ओवर ब्रिज, स्वचालित सीढ़ी, लिफ्ट, नि:शक्त यात्रियों के लिए हर प्लेटफॉर्म, फूड-प्लाजा, एटीएम सहित यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान न्यू भागलपुर स्टेशन पर रखा जायेगा.

यार्ड का पूरी तरह सौंदर्यीकरण किया जाना है. इसके अलावा यार्ड का भी रिमॉडलिंग किया जायेगा लेकिन इस फाइल पर अंतिम मुहर रेलवे बोर्ड को लगाना है और यह फाइल बोर्ड के पास है. योजना की डीपीआर की जिम्मेवारी उत्तर प्रदेश के याती निधि कंस्ट्रक्शन एजेंसी को मिली थी. जिसने इसे सौंप दिया है.

फाइल केंद्रीय मंत्रिमंडल के पास

भागलपुर ईसीएल राजमहल से आने वाले कोयले की रैक को उत्तर बिहार के किसी भी कोने तक पहुंचने के लिए 1094 करोड़ से बनने वाले इकोनॉमिक-कॉरिडोर की फाइल केंद्रीय मंत्रिमंडल के पास भेज दी गयी है. केंद्रीय मंत्रिमंडल से पास होने के बाद योजना पर काम शुरू हो जायेगा.

इसके पहले जमालपुर तक 53 किमी एरिया में तीसरी लाइन के लिए रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है. कंस्ट्रक्शन पूर्व रेलवे भागलपुर ने फिर से री-स्टीमेंट तैयार कर के योजना बनायी और उसे तैयार कर बोर्ड को भेजा था, बोर्ड ने इसे मंजूरी दे दी थी. केंद्रीय मंत्री मंडल से मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम शुरू हो जायेगा.

53 किलोमीटर तक बिछेगी तीसरी लाइन

ईसीएल राजमहल से आने वाले कोयले के रैक को नार्थ-उत्तर बिहार के किसी भी कोने तक पहुंचने में काफी समय लगता है. सवारी ट्रेनों के लगातार आवागमन के कारण कोयले के रैक को कई स्टेशनों में रोका जाता है. भागलपुर से जमालपुर तक कोयले के रैक की आवाजाही के मद्देनजर इकोनॉमिक-कॉरिडोर के भागलपुर से जमालपुर तक 53 किलोमीटर एरिया में तीसरी लाइन बिछायी जायेगी. अभी मुंगेर के रास्ते कोयले का रैक जाता है.

इस रेलखंड मेंं अभी दो ही लाइन बिछी है. जिससे कोयला वाले रैक व यात्रियों वाली ट्रेनों को रोका जाता है. अब तीसरी लाइन होने से कोयला निर्बाध रूप से आने-जाने लगेगा. इससे रेलवे को राजस्व का फायदा मिलेगा और समय पर कोयला जगह पर पहुंचेगा. इस योजना से रेलवे को काफी फायदा मिलेगा.

15 करोड़ की योजना वाइल्ड लाइफ के पास अटकी

भागलपुर के गंगा नदी से रेलवे स्टेशन पर गंगा का पानी पाइप के द्वारा लायी जायेगी लेकिन यह फाइल अटकी हुई है. फाइल रेलवे के किसी विभाग में नहीं, यह फाइल वाइल्ड लाइफ विभाग पटना में अटकी है. कारण गंगा नदी से पाइप लाइन से जो पानी लाया जा रहा है यह डॉल्फिन अभ्यारण्य स्थली का एरिया है.

वन विभाग के मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद ही इस योजना पर काम हो सकता है. मालदा डिवीजन के अधिकारी कई बार स्वीकृति का लेकर पटना की दौड़ लगा चुके हैं लेकिन फाइल को स्वीकृति नहीं मिल पायी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

गंगा के पानी के लिए बना है जलमीनार

गंगा का पानी पाइप के द्वारा भागलपुर स्टेशन लाया जायेगा. पाइप से आये इस पानी को स्टेशन एरिया में बने जल मीनार तक ले जाया जायेगा. उस जल मीनार से पानी को रेलवे स्टेशन के अन्य भागों में भेजा जायेगा. वहीं, इस पानी को यात्रियों को पिलाने की भी व्यवस्था की जायेगी. वहां कर्मी की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. इस योजना को करने की जिम्मेवारी कोलकाता की एफएनसी कंस्ट्रक्शन को मिली है.

इसे भी पढ़ें: अगले 48 घंटे बिहार के 23 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

Previous article Gopalganj News : आंगनबाड़ी सेविकाओं को दूसरे दिन भी मिला पुनश्चर्या प्रशिक्षण
Next article छेड़खानी के आरोप में प्रबंधक की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्किंग कंपनी का प्रशिक्षण ठप
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel