[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. नगर निगम की डिजिटल छलांग, अब योजनाओं की मॉनिटरिंग एक ही ऐप पर होगी

bhagalpur news. नगर निगम की डिजिटल छलांग, अब योजनाओं की मॉनिटरिंग एक ही ऐप पर होगी

0

नगर निगम अपने कामकाज को पारदर्शी और पेपरलेस बनाने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रहा है. ऑनलाइन सिस्टम को बढ़ावा देते हुए पहले ही ट्रेड लाइसेंस, भवन नक्शा स्वीकृति और होल्डिंग टैक्स जैसी सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जा चुका है. अब इसी कड़ी में योजना शाखा को भी पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है.

अब तक नगर निगम में संचालित योजनाओं का समेकित डाटा उपलब्ध नहीं होने के कारण हर बार अलग-अलग स्तर पर जानकारी जुटानी पड़ती थी, लेकिन अब भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा विकसित ऐप के माध्यम से नगर निगम की सभी योजनाओं का विवरण एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा. इस ऐप में यह स्पष्ट रूप से दर्ज रहेगा कि किस योजना के लिए किस वर्ष और किस माह निविदा जारी की गयी, कार्य की समय-सीमा क्या है, योजना कब शुरू हुई और संवेदक को अब तक कितना भुगतान किया गया है. इसके साथ ही अभियंताओं एवं निगम के वरीय अधिकारियों द्वारा किये गये निरीक्षण, जांच रिपोर्ट और उस पर हुई कार्रवाई का पूरा रिकॉर्ड भी ऐप पर अपलोड रहेगा.

फिलहाल लगभग 350 योजनाओं का डाटा इस ऐप में दर्ज किया जा चुका है. इसे लेकर गुरुवार को निगम सभागार में आयोजित बैठक में स्मार्ट सिटी की तकनीकी टीम ने प्रजेंटेशन के माध्यम से ऐप की कार्यप्रणाली की जानकारी दी. बैठक में उप नगर आयुक्त राजेश पासवान और आमिर सोहेल, सिटी मैनेजर विनय यादव तथा अली असगर मौजूद रहे. इस डिजिटल पहल से न सिर्फ योजनाओं की निगरानी आसान होगी, बल्कि कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित हो सकेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel