[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur News. भागलपुर से और भी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

Bhagalpur News. भागलपुर से और भी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

0

रेल यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर मालदा रेल डिवीजन की ओर से विभिन्न राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है. त्योहार की समाप्ति के बाद यात्रियों की भीड़ बरकरार रहने की वजह से रेलवे ने यह कदम उठाया है. इसके साथ पहले से चल रही विशेष ट्रेनों का परिचालन जारी रखने का भी फैसला लिया गया है.

ये विशेष ट्रेनें चलेंगी

– 04457 भागलपुर-आनंद विहार विशेष ट्रेन (जमालपुर, किऊल होते हुए) 30 नवंबर तक प्रतिदिन 18:00 बजे भागलपुर से रवाना होगी. ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी व शयनयान श्रेणी की व्यवस्था रहेगी.- 04063 भागलपुर – दिल्ली स्पेशल (जमालपुर, किऊल होकर) दिनांक 5 पांच से 26 नवंबर के बीच प्रत्येक बुधवार को 13:40 बजे भागलपुर से रवाना होगी. ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी और स्लीपर श्रेणी की व्यवस्था होगी.

– 03435 मालदा टाउन – आनंद विहार स्पेशल (भागलपुर, जमालपुर, किऊल होकर) 10 नवंबर से 24 नवंबर के बीच प्रत्येक सोमवार को 09:30 बजे मालदा टाउन से रवाना होगी. ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर श्रेणी और वातानुकूलित कोच की व्यवस्था होगी.- 09452 भागलपुर – गांधीधाम स्पेशल (मुंगेर होकर) दिनांक 10 नवंबर से 24 नवंबर के बीच प्रत्येक सोमवार को 05:00 बजे भागलपुर से रवाना होगी. ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान और वातानुकूलित डिब्बे उपलब्ध होंगे.

– 03417 मालदा टाउन-उधना स्पेशल (भागलपुर, जमालपुर, किऊल होते हुए) 8 नवंबर को 12:20 बजे मालदा टाउन से रवाना होगी. ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी और शयनयान डिब्बे उपलब्ध होंगे.- 03401 भागलपुर-लोकमान्य तिलक अनारक्षित स्पेशल (जमालपुर, किऊल होते हुए) 7 नवंबर को 05:00 बजे भागलपुर से रवाना होगी. ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे उपलब्ध होंगे.

– 03403 भागलपुर-एसएमबीवी बेंगलुरु अनारक्षित स्पेशल (जमालपुर, किऊल, झाझा, आसनसोल, बर्द्धमान, भट्टनगर होते हुए) भागलपुर से 22:30 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन 7 नवंबर को रवाना होगी. ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी की व्यवस्था होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel