[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर भागलपुर में तीन दिन और सतायेगी उमस भरी गर्मी, अल-नीनो के असर से कमजोर पड़ा मानसून

भागलपुर में तीन दिन और सतायेगी उमस भरी गर्मी, अल-नीनो के असर से कमजोर पड़ा मानसून

0
भागलपुर में तीन दिन और सतायेगी उमस भरी गर्मी, अल-नीनो के असर से कमजोर पड़ा मानसून

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

Monsoon Heat Alert:  भागलपुर समेत पूर्वी बिहार में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है. काले बादल छाने और तेज आंधी चलने के बावजूद पर्याप्त बारिश नहीं हो रही है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अल-नीनो के प्रभाव के कारण अगले तीन दिनों तक लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना कम है.

अल-नीनो के असर से नहीं हो रही अच्छी बारिश

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में अल-नीनो का प्रभाव साफ दिखाई दे रहा है. मंगलवार शाम काले घने बादल, बिजली चमकने और तेज आंधी चलने के बावजूद बहुत कम बारिश हुई. उन्होंने कहा कि अगले तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

Monsoon Heat Alert:  28 जून तक हल्की बारिश के आसार

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर और भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 से 28 जून के बीच भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है. वहीं दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में 24 और 25 जून को लू चलने की संभावना जताई गई है. इसके बाद कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

किसानों को दी गयी विशेष सलाह

मानसून की कमजोर स्थिति को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को ऊंची भूमि में धान की खेती नहीं करने की सलाह दी है. जिन किसानों के पास सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है, वे मध्यम अवधि वाली धान की किस्मों का बिचड़ा गिरा सकते हैं. साथ ही बीज स्थली में नमी बनाए रखने के लिए आवश्यकता अनुसार जीवन रक्षक सिंचाई करने को कहा गया है.

वैकल्पिक फसलों पर करें विचार

विशेषज्ञों के अनुसार ऊंची भूमि वाले क्षेत्रों में धान के बजाय वैकल्पिक फसलों की खेती किसानों के लिए अधिक लाभकारी हो सकती है. मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए खेती की योजना स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार बनाने की सलाह दी गई है.

ALSO READ : शादी से पहले सामने आई आकाशदीप की होने वाली दुल्हन की तस्वीर, जानिए कौन हैं अक्षिता राज

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel