[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर भागलपुर में बनेगा मॉडर्न ई-बस टर्मिनल, वर्कशॉप बिल्डिंग, चार्जिंग प्वाइंट समेत मिलेंगी ये सुविधाएं

भागलपुर में बनेगा मॉडर्न ई-बस टर्मिनल, वर्कशॉप बिल्डिंग, चार्जिंग प्वाइंट समेत मिलेंगी ये सुविधाएं

0
भागलपुर में बनेगा मॉडर्न ई-बस टर्मिनल, वर्कशॉप बिल्डिंग, चार्जिंग प्वाइंट समेत मिलेंगी ये सुविधाएं
एआई फोटो

E-Bus Terminal: बिहार के भागलपुर में प्रधानमंत्री इलेक्ट्रिक बस योजना के तहत मॉडर्न ई-बस टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है और जल्द ही निर्माण को लेकर योजना बनाई जाएगी. जिले में मॉडर्न ई-बस टर्मिनल को तिलकामांझी स्थित सरकारी बस स्टैंड में बनाया जाएगा, जहां यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई तरह की व्यवस्था रहेगी.

ई-बस टर्मिनल की लागत

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के अंतर्गत बनने वाले बस टर्मिनल को लगभग 6.78 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा. इसमें से करीब 1.45 करोड़ रुपये सिर्फ सिविल वर्क पर खर्च किए जायेंगे. इसके साथ ही संभावना जताई जा रही है कि ई-बस डिपो का शिलान्यास कर जुलाई महीने से काम शुरू हो सकता है.

यात्रियों को क्या-क्या मिलेंगी सुविधा?

ई-बस टर्मिनल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया कि यहां 10 चार्जिंग प्वाइंट बनाए जायेंगे. इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा को देखते हुए जी प्लस वन प्रशासनिक भवन, वॉशिंग रैप, वर्कशॉप बिल्डिंग और सुरक्षा चौकियां भी होंगी. लगभग 25 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की व्यवस्था होगी. इसके अलावा 10 डीजल और सीएनजी बसों को चलानों को लेकर भी प्रावधान किया गया है.

भागलपुर में चलाई जायेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें

जानकारी के मुताबिक, बिहार को प्रधानमंत्री इलेक्ट्रिक बस योजना के तहत 400 इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा दिया जाएगा. इनमें 50 बसें भागलपुर जिले के लिए होंगी. यात्रियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था के बारे में बताया गया कि ऑटो, टू व्हीलर और फोर व्हीलर के लिए अलग-अलग व्यवस्था होगी. नए ई-बस टर्मिनल को 9.66 एरिया में बनाया जाएगा. इसमें पार्किंग एरिया लगभग 5.6 एकड़ में फैला होगा.

सुरक्षित परिवहन की मिलेगी सुविधा

इस तरह से भागलपुर जिले के लिए यह बेहद खास पहल मानी जा रही है. इससे यातायात सुगम होने के साथ-साथ सुरक्षित परिवहन की सुविधा भी मिल सकेगी. इससे पर्यावरण को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा. इसके साथ ही रोजगार को भी बढ़ावा मिल सकेगा. इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने को लेकर सरकार की ओर से लक्ष्य तय किया गया है.

Also Read: बिहार में 12 मई से 30 जून तक चलेगा महाअभियान, किसानों को मिलेगा फायदा

Previous article KATIHAR NEWS: वाहन जांच में पुलिस को बड़ी सफलता, 30 लीटर से अधिक विदेशी शराब के साथ दो तस्कर दबोचे गए
Next article k Khagaria, BIG BREAKING, मानसी-सहरसा रेलखंड पर कोसी नदी रेल पुल के पिलर में दिखी दरार! हर दिन गुजरती है 10 से अधिक ट्रेन
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel