[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर शौच करने गयी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

शौच करने गयी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

0
शौच करने गयी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में पीड़िता ने लिखा है कि 13 जून की रात करीब आठ बजे शौच के लिए घर के समीप गयी थी. मौका देख मेरे भाई के दोस्त ने मेरे साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म करने वाला आरोपित भी नाबालिग है. आरोपित जबरन उठाकर पटक दिया और मुंह में कपड़ा ठूंस कर घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया. घर पहुंच इसकी सूचना पीड़िता ने घरवालों को दी. वही यह बात पूरे गांव फैल गयी. इस बीच ग्रामीणों ने बालक को पकड़ कर झंडापुर थाना लाकर पुलिस को सौंप दिया. इस मामले को ग्रामीण स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन मामला सुलझ नहीं सका. घटना के तीसरे दिन पीड़िता ने झंडापुर थाना में आवेदन देकर लड़के के विरुद्ध केस दर्ज करा न्याय की गुहार लगायी. झंडापुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. थानाध्यक्ष ने कहा कि एक विधि विरुद्ध बालक को पुलिस संरक्षण में लिया गया है.

युवती के अपहरण का आरोपित गिरफ्तार

शादी की नीयत से अनुसूचित जाति की युवती के अपहरण का आरोपित छोटी परवत्ता से गिरफ्तार हुआ. आरोपित नदी थाना के ढोडिया का मनीष कुमार है. अपहृत युवती के पिता ने नवगछिया नदी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी थी, जिसमें मनीष कुमार को नामजद बनाया था. नदी थाना के थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार ने आरोपित को छोटी परवत्ता से गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

बाइक और ऑटो में टक्कर, चार जख्मी

सन्हौला धोरैया मुख्य मार्ग एसएच-84 भुढ़िया गांव के समीप बाइक और ऑटो की जबरदस्त टक्कर हो गयी, जिसमें चार लोग घायल हो गये है. बाइक सवार अमढिया के अश्फाक अंसारी अपनी पत्नी के साथ बकरीद पर्व का समान लेने सन्हौला बाजार जाने के क्रम में भुड़िया पुल के पास सन्हौला से आ रहे ओटो ने जोरदार टक्कर मार दी. दो महिला बीबी सहनाज, संजिदा खातून सहित अस्फाक, अभिषेक कुमार घायल हो गये. राहगीर और पुलिस के सहयोग से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्हौला पहुंचाया, इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया. पुलिस दोनों गाड़ी को थाना ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel