[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. नाबालिग परीक्षार्थी लापता, खाते से निकाले नौ लाख रुपये

bhagalpur news. नाबालिग परीक्षार्थी लापता, खाते से निकाले नौ लाख रुपये

0

थाना क्षेत्र के अबजूगंज निवासी रानी देवी ने अपने नाबालिग पुत्र के लापता होने को लेकर थाने में आवेदन दिया है. पीड़िता ने बताया कि उनका पुत्र पीयूष कुमार (16) इंटर का परीक्षार्थी है और उसकी परीक्षा शुरू हो चुकी है. 12 जनवरी की सुबह वह भागलपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है. मां ने आरोप लगाया कि पीयूष ने अपने नाना के बैंक खाते से करीब नौ लाख रुपये निकाल लिए हैं. रानी देवी ने बताया कि वह अपने मायके में पिता की सेवा के लिए पुत्र के साथ रह रही थीं, जबकि उनके अन्य बेटे बाहर काम करते हैं. पुत्र के अचानक लापता हो जाने से वह काफी परेशान हैं. पीड़िता ने पुलिस से अपने पुत्र की बरामदगी और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, केस दर्ज

सुलतानगंज. थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी सोनी कुमारी ने चार लोगों को नामजद करते हुए सुलतानगंज थाना में मामला दर्ज कराया है. पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि आरोपितों ने एकजुट होकर उसके ससुर, सास और देवर के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिसमें सभी जख्मी हो गए. आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने बार-बार जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता ने बताया कि इससे पूर्व भी इस मामले को लेकर सुलतानगंज थाना में आवेदन दिया गया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका.

शादी से पहले युवती के अपहरण का आरोप

सुलतानगंज. क्षेत्र के एक युवक ने थाना में आवेदन देकर अपनी बहन के अपहरण का आरोप लगाया है. पीड़ित ने बताया कि उसकी बहन बाजार आई थी और ब्यूटी पार्लर गली में मेकअप कराने गई थी. इसी दौरान नामजद युवक जबरदस्ती उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया. आवेदन में बताया गया है कि युवती की शादी 13 फरवरी को तय है. आरोप है कि नामजद युवक फोन पर धमकी दे रहा है कि वह 13 फरवरी के बाद लड़की को वापस पहुंचाएगा और उसकी शादी तुड़वा देगा. घटना के बाद परिजन काफी चिंतित हैं और बेटी की शादी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. पीड़ित परिवार ने पुलिस से युवती की सकुशल बरामदगी और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel