[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur news शिव-पार्वती मंदिर में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Bhagalpur news शिव-पार्वती मंदिर में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

0
Bhagalpur news शिव-पार्वती मंदिर में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

जगदीशपुर बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया गांव स्थित शिव-पार्वती व हनुमान मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया. चोर मंदिर का ताला तोड़ कर लाखों रुपये के आभूषण व पूजा सामग्री लेकर फरार हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गये. गुरुवार सुबह ग्रामीण रोज की तरह पूजा-अर्चना करने मंदिर पहुंचे, तो मंदिर का ताला टूटा मिला. अंदर जाकर देखा, तो मंदिर से चांदी का नाग, मुकुट, गदा, कंगन, काढ़ा, झांझ, चामर, शंख, घड़ीघंट, चांदी और पीतल के कई बर्तन गायब थे. ग्रामीणों के अनुसार चोरी गये सामान की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही बाईपास पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में छानबीन की. डीएसपी विधि-व्यवस्था नवनीत कुमार भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ले पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

संदिग्धों से पूछताछ को लेकर हुआ विरोध

पुलिस कुछ संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए थाने ले गयी. इस कार्रवाई का परिजनों ने विरोध किया. परिजनों का कहना था कि पूछताछ के लिए ले जाये गये युवक निर्दोष हैं. विरोध करने वालों में काफी संख्या में महिलाएं शामिल थीं. मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों और पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन कार्रवाई का विरोध करते रहे. एहतियातन आसपास के थानों की पुलिस और वज्र वाहन बुलाया गया.

डाॅग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने की जांच

छानबीन में जुटी पुलिस ने डाॅग स्क्वायड तथा फोरेंसिक टीम को बुला कर घटना की जांच करायी. बाईपास थानाध्यक्ष सुमन कुमार राय ने बताया कि मंदिर के पुजारी के बयान पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है तथा विभिन्न बिंदुओं पर पुलिस पड़ताल कर रही है. मामले के उद्भेदन करने का प्रयास किया जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel