[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur News : मालगाड़ी से कट कर अधेड़ की मौत

Bhagalpur News : मालगाड़ी से कट कर अधेड़ की मौत

0
Bhagalpur News : मालगाड़ी से कट कर अधेड़ की मौत

शनिवार को नाथनगर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के समीप गर्ल्स हाइस्कूल के पास पटरी पार करने के दौरान मालगाड़ी के चपेट में आने से एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के बिहारीपुर निवासी मुन्नीलाल मंडल (55 वर्ष) के रूप में की गयी. वहीं मृतक के बहू ने बताया कि सामान लाने के लिए हमारे ससुर जी नाथनगर बाजार गये थे. ट्रेन के चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी. सूचना पाकर नाथनगर रेलवे आरपीएफ जवान पहुंचे एवं भागलपुर सीआरपीएफ को सूचना दे दी गयी थी.

आरपीएफ ने दो नाबालिग को बचाया

आरपीएफ पोस्ट भागलपुर की गश्ती टीम को शनिवार को गश्ती के दौरान दो नाबालिग लड़के को बचाया. दोनों भागलपुर प्लेटफार्म क्षेत्र में रो रहे थे. उन्हें टीम द्वारा पोस्ट पर लाया गया. दोनों बच्चों को पता नहीं था कि अपने घर कैसे पहुंचे, इसलिए वे रो रहे थे. उन्होंने घर छोटीभांशा, जिला पूर्णिया बताया. दोनों चचेरे भाई हैं. सभी कानूनी औपचारिकताओं का पालन करने के बाद दोनों बच्चों को रेलवे चाइल्ड लाइन भागलपुर को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel