[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur, मकंदपुर चौक पर भीषण जाम, घंटों फंसे रहे लोग

Bhagalpur, मकंदपुर चौक पर भीषण जाम, घंटों फंसे रहे लोग

0
Bhagalpur,  मकंदपुर चौक पर भीषण जाम, घंटों फंसे रहे लोग

नवगछिया, भागलपुर से रसिद आलम की रिपोर्ट,

नवगछिया के मकंदपुर चौक पर शनिवार को भीषण जाम लगने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. इस दौरान बस, ट्रक, जीप, कार समेत कई बरात की गाड़ियां भी जाम में फंसी रहीं.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मकंदपुर चौक पर अचानक वाहनों का दबाव बढ़ जाने और यातायात व्यवस्था सही नहीं रहने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हुई. जाम के कारण राहगीरों को पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया. खासकर बरात में जा रहे लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, जिससे समारोह में पहुंचने में देरी हुई.

स्थानीय लोगों ने बताया कि मकंदपुर चौक पर अक्सर इस तरह की समस्या बनी रहती है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जाती है. जाम के दौरान कई बार छोटे-छोटे विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो गई.सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद वाहनों को धीरे-धीरे निकालकर यातायात को सामान्य कराया. लगभग एक से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम समाप्त हुआ.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मकंदपुर चौक पर स्थायी रूप से यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से निजात मिल सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel