[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur News. छात्रा से दुर्व्यवहार व अभद्रता के विरोध में मारवाड़ी कॉलेज कराया बंद

Bhagalpur News. छात्रा से दुर्व्यवहार व अभद्रता के विरोध में मारवाड़ी कॉलेज कराया बंद

0

मारवाड़ी कॉलेज में छात्रा से दुर्व्यवहार व अभद्रता का एक कर्मचारी पर आरोप लगा है. इसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को प्राचार्य कक्ष में प्रिंसिपल प्रो संजय कुमार झा का घेराव किया. कॉलेज को भी कुछ देर के लिए बंद कराया. करीब दो घंटे तक कॉलेज में हंगामा होता रहा. एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का आरोप था कि मामले में सीसीटीवी फुटेज जान बूझकर डिलिट किया गया है. साथ ही मामले में अमुक कर्मचारी को कॉलेज प्रशासन द्वारा बचाया जा रहा है. मामला 16 अप्रैल का है. जहां प्राचार्य कक्ष के बाहर एक छात्रा के साथ दुर्व्यवहार एवं अभद्रता का आरोप एक कर्मचारी पर लगाया गया था. मामले में रजिस्ट्रार से लिखित शिकायत भी की गयी है. इस बाबत परिषद के कार्यकर्ताओं ने घटना के समय का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने का कॉलेज प्रशासन से मांग किया. लेकिन घटना की निर्धारित तिथि का सीसीटीवी फुटेज डिलीट हो चुका था. नगर मंत्री पीयूष भारती एवं शिव सागर ने कहा कि कॉलेज में इस प्रकार की लगातार घटना संस्थान की छवि को धूमिल किया जा रहा है. छात्रा से जुड़े इस गंभीर मामले को कॉलेज प्रशासन को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है. ऐसी घटना से कॉलेज की छात्राओं के बीच असहजता एवं असुरक्षित महसूस कर रही है. उन्होंने कहा कि प्राचार्य से सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की गयी है. उधर, प्राचार्य प्रो संजय कुमार झा ने कहा कि फुटेज निकलवाने की व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने मंगलवार को 16 अप्रैल का फुटेज मुहैया कराने के लिए कहा है. इसके बाद परिषद के कार्यकर्ता ने आंदोलन वापस लिया. मौके पर राजा यादव, किशन सोनी, हर्ष, प्रभाकर, पीयूष भारती, शिव सागर, शिवम, आशीष, लक्ष्मण, शानू आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel