[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर प्रखंडस्तरीय प्रशिक्षण में किसानों को दी गयी कई जानकारी

प्रखंडस्तरीय प्रशिक्षण में किसानों को दी गयी कई जानकारी

0
प्रखंडस्तरीय प्रशिक्षण में किसानों को दी गयी कई जानकारी

सन्हौला प्रखंड परिसर स्थिति सिल्क प्रशिक्षण भवन में शुक्रवार को खरीफ महाभियान- 2024 प्रखंड स्तरीय उपादान वितरण कार्यक्रम हुआ. उद्धघाटन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी नीतीश कुमार, सहायक निदेशक पौधा संगक्षण निवास कुमार, बीडीओ शेखर सुमन, बीएओ चंद्रकांत पाठक, बीपीआरओ कुणाल कुमार सहित उपस्थिति अतिथियों व पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में बीएयू से आये वैज्ञानिक डॉ एमजेड होदा ने किसानों को पशुपालन के बारे में बताया और किस तरह इस भीषण गर्मी में किसान अपने पशु को सुरक्षित रख सकते हैं उसके बारे में जानकारी दी. कृषि वैज्ञानिक श्याम बाबू साह ने किसानों को धान की फसल में अच्छी पैदावार के कई उपाय बताये और उन्नत तकनीक से खेती करने की सलाह दी. मक्के की फसल व बाजरे के बारे में बताया. वैज्ञानिक डॉ श्रेया सेन ने फसलों में होने वाली विभिन्न तरह की बीमारियों और उससे बचाव के उपाय बताये. अनुमंडल कृषि पदाधिकारी निवास कुमार ने किसानों को मिलने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के वैसे किसान जिसका भौतिक सत्यापन नहीं हुआ है वह करवा ले, जिसे प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की राशि निरंतर आते रहे रहेगा, अन्यथा राशि आनी बंद हो जायेगी. बीएओ चंद्रकांत पाठक ने किसानों की सरकार से मिलने वाली सभी योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया. प्रखंड में धान, मक्के आदि का बीज उपलब्ध है. जिन किसान को बीज की आवश्यकता है वह ऑनलाइन आवेदन कर बीज प्राप्त कर सकते हैं. कार्यक्रम में बीटीएम उरुशा जरीन, एटीएम अजय कुमार मधु, किसान को-ऑर्डिनेटर निर्भय कुमार, महेश कुमार, सुभाष सूर्य, अताउल रहमान, किसान सलाहकार संतोष कुमार, सूरज कुमार साह, रमाशंकर पोद्दार, प्रकाश शर्मा, राजू रंजन रवि, अर्जुन प्रसाद यादव, दिलीप कुमार, सुलेखा कुमारी, साधना कुमारी, अनिता कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद थे.

बिजली की लगातार कटोती से तीन पंचायत के लोग परेशान

कदवा कोसी पार के तीनों पंचायत ढोलबज्जा, कदवा, कदवा खैरपुर की जनता गर्मी से परेशान है. सोनू कुमार बताते हैं कि बिजली कब आती है और चली जाती है पता ही नहीं चलता है. विकास रजक के अनुसार बिजली नहीं रहने से बाजार के लोगों को रात में काफी परेशानी होती है. बिजली विभाग ढोलबज्जा के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel