[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर संग्रामपुर में ठनका गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग जख्मी, एक की मौत

संग्रामपुर में ठनका गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग जख्मी, एक की मौत

0
संग्रामपुर में ठनका गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग जख्मी, एक की मौत

मुंगेर जिला के संग्रामपुर प्रखंड के टेटियाबम्बर थाना क्षेत्र के कटियारी गांव निवासी कपिलदेव यादव (82) की ठनका गिरने से मौत हो गयी. मायागंज के जेएलएनएमसीएच अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार सुबह हुई मौत के बाद बरारी पुलिस ने परिजनोें का फर्द बयान दर्ज किया. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक कपिलदेव यादव के दामाद मुन्ना कुमार ने बताया कि 25 जून को तेज बारिश के दौरान एक घर पर ठनका गिर गया था. घटना में घर में मौजूद कुल पांच लोग घायल हो गये थे. गंभीर रूप से घायल उनके ससुर कपिलदेव यादव को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया था. मायागंज अस्पताल में 25 जून से ही चल रहे इलाज के बाद 27 जून यानी गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि घटना में घायल अन्य लोगों में कपिलदेव यादव की पत्नी पंचा देवी, बेटी सविता देवी, 7 वर्षीय पोती सोनाली, 5 साल का पोता सिट्टू और 18 साल की दिव्यांग पुत्री सुमंत्रा कुमारी शामिल हैं. परिवार के लोगों ने ठनका गिरने के बाद उनके फूस के घर में आग भी लग गयी थी. बारिश की वजह से आग तुरंत बुझ गयी थी. घर के पास से कार चोरी, केस दर्ज बबरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद स्थित जगदम्बा चौक के रहने वाले संजीव कुमार की स्कॉर्पियो कार 25 जून की रात चोरी हो गयी. इस बाबत उन्होंने बबरगंज थाना में केस दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि इस बाबत जब उन्होंने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की तो पाया कि 25 जून की रात करीब डेढ़ बजे चोर ने गेट का लॉक तोड़कर घर में प्रवेश किया और कार में लगे जीपीएस को डिसकनेक्ट कर कार लेकर भाग गये. उन्होंने बताया कि चोर एक सफेद रंग की कार में पहुंचे थे. और कार चोरी करने के बाद अलीगंज की ओर भाग गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel