[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur News. पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ बेली ब्रिज का मुख्य कार्य

Bhagalpur News. पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ बेली ब्रिज का मुख्य कार्य

0

-इस माह बेली ब्रिज बनाकर वैकल्पिक मार्ग चालू करने का लक्ष्य किया निर्धारित विक्रमशिला सेतु पर वैकल्पिक आवागमन बहाल करने की दिशा में बेली ब्रिज निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. बार्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) की टीम लगातार तीसरे दिन भी निर्माण कार्य में जुटी रही. शनिवार को मुख्य कार्य शुरू करने से पहले विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण की सफलता और सुरक्षा की कामना की गयी. बीआरओ की ओर से विशेष रूप से पुरोहित बुलाकर मंत्रोच्चारण कराया गया. धार्मिक अनुष्ठान में दिनभर समय लगा, जिसके बाद शाम से तकनीकी कार्य दोबारा शुरू किया गया. इस दौरान सेतु के नवगछिया छोर पर गिट्टी और अलकतरा हटाकर जमीन को समतल करने का काम जारी रहा, वहीं दूसरी ओर लोहे के एंगल को वेल्डिंग और नट-बोल्ट के माध्यम से जोड़ने की प्रक्रिया भी चलती रही. विभागीय अधिकारियों के अनुसार बेली ब्रिज की लांचिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है और निर्धारित योजना के अनुसार इसी माह निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इधर, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक जितेंद्र कुमार के अनुसार लोगों को जल्द राहत देने के उद्देश्य से तेजी से काम कराया जा रहा है. बेली ब्रिज तैयार होने के बाद उसपर आवागमन शुरू कराया जायेगा. हालांकि निर्माण और इंस्टॉलेशन की कई तकनीकी प्रक्रियाएं होती हैं, जिन्हें पूरा करने में समय लगता है. इस माह के अंदर बेली ब्रिज चालू करने के लक्ष्य के साथ बीआरओ की टीम युद्धस्तर पर कार्य कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel