[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर राजदीप कुमार राजा के साथ मारपीट कर वीडियो वायरल करने वाला मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

राजदीप कुमार राजा के साथ मारपीट कर वीडियो वायरल करने वाला मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

0
राजदीप कुमार राजा के साथ मारपीट कर वीडियो वायरल करने वाला मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

जमीन विवाद के मामले में जदयू के महानगर अध्यक्ष राजदीप कुमार राजा के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसे जलील करते हुए वीडियो बना कर वायरल करने वाला मुख्य अभियुक्त धनंजय यादव गिरफ्तार कर लिया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गयी कार्रवाई में पुलिस ने धनंजय को सबौर इलाके से पकड़ा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद हरकत में आयी पुलिस को देख धनंजय सबौर स्थित अपने एक परिचित के पास जाकर छिपा था. जहां वह सबौर प्रेमनगर कॉलोनी के सामने पावर ग्रिड में रह रहा था. फरार धनंजय यादव की गिरफ्तारी को भागलपुर पुलिस अपनी बड़ी सफलता मान रही है. सोमवार रात भागलपुर पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी. सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि विवि थाना में दर्ज मारपीट और आर्म्स एक्ट के दो अलग-अलग मामलों में फरार हिस्ट्री शीटर धनंजय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. धनंजय के घर से एक कट्टा, तीन कारतूस और एयर गन बरामद धनंजय की गिरफ्तारी सबौर थाना क्षेत्र से की गयी है. पुलिस ने पूर्व में ही धनंजय के पिता चंदर यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. बता दें कि जदयू महानगर अध्यक्ष राजदीप कुमार राजा के साथ मारपीट कर वीडियो वायरल करने के मामले में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने चंदर यादव और उसके चार बेटों की तलाश में उसके घर पर छापेमारी की. जिसमें पुलिस ने एक कट्टा, तीन कारतूस और एयर गन बरामद किया. पुलिस ने अलग से आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है. गिरफ्तार अभियुक्त धनंजय यादव का जब सत्यापन कराया गया तो तातारपुर थाना में उसके विरुद्ध पूर्व से पांच मामले दर्ज होने की बात सामने आयी. जिसमें 2021 में धोखाधड़ी, 2013 में हत्या के प्रयास और साधारण दंगा की धाराओं में दो अलग-अलग केस, 2012 में हत्या के प्रयास और 2006 में चोरी और रंगदारी के मामले में केस दर्ज पाया गया. सिटी डीएसपी ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने गयी टीम में विवि थानाध्यक्ष एसआइ सुप्रिया कुमारी, सबौर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विवेक कुमार जायसवाल डीआइजी प्रभारी रंजीत कुमार सहित डीआइयू के सुशील राज, अभिमन्यु कुमार सिंह, बच्चन राम आदि शामिल थे. डीएसपी ने मामले में फरार अन्य तीन अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी जारी रखने की बात कही. वायरल किये गये वीडियो में धनंजय को मारपीट करते देखा गया उल्लेखनीय है कि घटना को अंजाम देने के बाद इलाके में पर्याप्त भय बनाने के लिए आरोपितों द्वारा पीड़ित के साथ मारपीट करते, उसे धमकाते और माफी मंगवाते हुए एक वीडियो बनाया गया था. जिसे घटना के कुछ ही देर बाद आरोपितों द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था. उक्त वीडियो में भी जदयू महानगर अध्यक्ष को लप्पड़-थप्पड़ और मारपीट करते धनंजय यादव को ही देखा गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel