[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर फोरलेन पर बाइक सवार को रोक कर लूटपाट

फोरलेन पर बाइक सवार को रोक कर लूटपाट

0
फोरलेन पर बाइक सवार को रोक कर लूटपाट

पुलिस जिला के दो थाना क्षेत्रों में बुधवार को हुई लूट व झपटमारी की अलग अलग घटनाएं प्रतिवेदित हुई हैं. दोनों ही मामलों में पीड़िताें की ओर से दिये गये आवेदन के आधार पर केस दर्ज किया गया है. एक मामला रसलपुर थाना क्षेत्र के एकचारी स्थित गेरुआ नदी के पास की है तो दूसरी घटना शहर के बीचोबीच आदमपुर चौक के पास की है. केस 1. साला के साथ घोघा से लौट रहे थे घर, हुई लूट

बाइक पर अपने पूर्णिया निवासी साला श्रवण कुमार के साथ एकचारी स्थित अपने घर लौट रहे उन्नत कुमार को अपराधियों ने लूट लिया. घटना बुधवार रात करीब 8.10 बजे की है जब वह निर्माणाधीन फोरलेन होते हुए एकचारी स्थित अपने घर जा रहे थे. जहां एकचारी गेरुआ नदी के पास अज्ञात चार अपराधियों ने उनकी बाइक को रोक लिया. मारपीट और छीनछाेर करते हुए उनके गले से बजरंग बली की सोने की चकती, पास में मौजूद 20 हजार रुपये और उनका स्मार्ट फोन लूट लिया. साथ ही अपराधियों ने उनके साले का भी मोबाइल और उसके पास मौजूद तीन हजार रुपये लूट लिया.

केस 2. संग्रामपुर से इलाज कराने पहुंची थी भागलपुर, हुई झपटमारी

मुंगेर जिला के संग्रामपुर स्थित दुर्गापुर से इलाज कराने के लिए भागलपुर पहुंची एक महिला से बाइकसवार अपराधियों ने झपटमारी की घटना को अंजाम दिया है. बुधवार सुबह हुई इस घटना के बाद महिला ने जोगसर थाना पहुंच कर इस संबंध में केस दर्ज कराया है. थाना को दिये गये आवेदन में संग्रामपुर निवासी प्रतिभा सिंह ने उल्लेख किया हे कि वह अपने पति मानवेंद्र सिंह के साथ पैर का इलाज कराने के लिए आदमपुर चौक के समीप एक डाॅक्टर के नर्सिंग होम जा रहे थे. जैसे ही वह नर्सिंग होम वाली गली में घुसी, उनके पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक भी गली में घुसे. जहां आगे जाकर उन्होंने नर्सिंग होम के पास से अपनी बाइक घुमा ली. वापस गली से तेजी से निकलते वक्त बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उनके गले से सोने का चेन झपट लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel