[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर भागलपुर शहर की 5068 जगहों पर लगेगी एलईडी स्ट्रीट लाइट, कल होगा ठेकेदार का चयन

भागलपुर शहर की 5068 जगहों पर लगेगी एलईडी स्ट्रीट लाइट, कल होगा ठेकेदार का चयन

0
भागलपुर शहर की 5068 जगहों पर लगेगी एलईडी स्ट्रीट लाइट, कल होगा ठेकेदार का चयन
स्ट्रीट लाइट की सांकेतिक तस्वीर.

मुख्य बातें

भागलपुर से ब्रजेश की रिपोर्ट

LED Street Light : शहर की अंधेरी गलियों और मोहल्लों को रोशन करने की दिशा में नगर निगम की बहुप्रतीक्षित एलईडी स्ट्रीट लाइट योजना अब अंतिम चरण में पहुंच गई है. 5068 नए बिजली पोलों पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए निविदा प्रक्रिया में तकनीकी बोली खोल दी गई है. दो एजेंसियों ने इस टेंडर में भाग लिया है. सोमवार को तकनीकी बोली का मूल्यांकन किया जाएगा, जिसके बाद वित्तीय बोली खोलकर योग्य एजेंसी का चयन किया जाएगा. चयनित ठेकेदार को कार्यादेश जारी होते ही शहर के विभिन्न हिस्सों में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू हो जाएगा.

LED Street Light : 5068 स्थानों पर पहली बार होगी रोशनी की व्यवस्था

नगर निगम ने पहले ही ऐसे 5068 स्थानों की पहचान कर ली है, जहां बिजली के पोल तो मौजूद हैं, लेकिन स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण रात में अंधेरा पसरा रहता है. इन सभी स्थानों पर नई एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी. इससे खासकर उन मोहल्लों और टोलों को राहत मिलेगी, जो हाल के वर्षों में विकसित हुए हैं या वार्ड विस्तार के बाद नगर निगम क्षेत्र में शामिल किए गए हैं. इन इलाकों के लोग लंबे समय से स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग कर रहे थे.

पांच चरणों में पूरा होगा पूरा प्रोजेक्ट

नगर निगम ने इस महत्वाकांक्षी योजना को पांच चरणों में लागू करने की रणनीति बनाई है. प्रत्येक चरण में 10-10 वार्डों को शामिल किया जाएगा, ताकि तय समय सीमा के भीतर व्यवस्थित तरीके से काम पूरा किया जा सके. हर चरण के लिए अलग बजट निर्धारित किया गया है. चरणबद्ध तरीके से काम होने से गुणवत्ता की निगरानी और प्रगति की समीक्षा करना भी आसान होगा.

5.22 करोड़ रुपये की लागत से होगी योजना पूरी

पूरी परियोजना की अनुमानित लागत 5 करोड़ 22 लाख रुपये तय की गई है. तकनीकी और वित्तीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी को कार्यादेश जारी किया जाएगा. इसके बाद शहर के चिन्हित क्षेत्रों में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का काम तेजी से शुरू होगा. योजना पूरी होने के बाद उन इलाकों में भी रात के समय पर्याप्त रोशनी उपलब्ध होगी, जहां अब तक स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं थी.

सुरक्षा और सुविधा दोनों में होगा सुधार

एलईडी स्ट्रीट लाइट लगने से शहर की सड़कों, गलियों और आवासीय क्षेत्रों में रात के समय बेहतर रोशनी मिलेगी. इससे राहगीरों और वाहन चालकों की आवाजाही सुरक्षित होगी, वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर होने वाली आपराधिक घटनाओं पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है. ऊर्जा दक्ष एलईडी लाइटें बिजली की खपत कम करेंगी और नगर निगम के बिजली खर्च में भी कमी आएगी.

जानें कहां कितनी लगेगी एलइडी लाइट्स लगेगा

चरण / वार्डलगने वाली एलईडी स्ट्रीट लाइट्स
वार्ड 1–10836
वार्ड 11–20789
वार्ड 21–301,086
वार्ड 31–39983
वार्ड 40–511,374
कुल5,068

ये भी पढ़ें : मानसून फिर हुआ सुस्त, बिहार के 18 जिलों में येलो अलर्ट, जानिए कब होगी झमाझम बारिश

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel