[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर कट्टा और AK-47 जैसी राइफल के साथ युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

कट्टा और AK-47 जैसी राइफल के साथ युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

0
कट्टा और AK-47 जैसी राइफल के साथ युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

नवगछिया से रशीद आलम की रिपोर्ट:

Khagaria Viral Weapon Video: जिले के खरीक थाना क्षेत्र से एक युवक का हथियारों के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में युवक के हाथ में एक देसी कट्टा और AK-47 जैसी दिखने वाली राइफल नजर आ रही है. हालांकि, पुलिस ने अभी हथियारों की वास्तविकता या वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है.

खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव का बताया जा रहा युवक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा युवक खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल बढ़ गई है.

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है. वायरल वीडियो की सत्यता, उसमें दिखाई दे रहे हथियारों की वास्तविकता तथा युवक की पहचान की पुष्टि की जा रही है.

एसपी बोले- जांच के बाद होगी कानूनी कार्रवाई

नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है. यदि जांच में वीडियो सही पाया जाता है और किसी प्रकार की अवैध गतिविधि या अवैध हथियार रखने की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel