[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. कटिहार डीसीए की शानदार जीत, पूर्णिया को 71 रन से हराया

bhagalpur news. कटिहार डीसीए की शानदार जीत, पूर्णिया को 71 रन से हराया

0

-हर्ष नंदा की घातक गेंदबाजी, अरसलान शाहिद की अर्धशतकीय पारी रही अहम

सैंडिस कंपाउंड में बीसीए मेंस अंडर-23 वन डे ट्रॉफी के तहत खेले गये मुकाबले में कटिहार डीसीए ने शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्णिया डीसीए को 71 रनों से पराजित कर दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कटिहार डीसीए की टीम ने 47.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 263 रन बनाये. टीम की ओर से अरसलान शाहिद ने 70 रनों की बेहतरीन पारी खेली. वहीं हजरत अली ने 56 रन और अमन खान ने तेज 41 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा प्रत्यय प्रसून ने 35 रन बनाये.

पूर्णिया की ओर से गेंदबाजी में हुमजा ने तीन विकेट झटके, जबकि आयंक और सरमन ने दो-दो विकेट हासिल किये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्णिया डीसीए की टीम 44.2 ओवर में 192 रन पर सिमट गयी. टीम की ओर से सरमन ने 75 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं रवि रंजन कुमार ने 35 और वेदांत झा ने 33 रन बनाये. कटिहार की ओर से गेंदबाजी में हर्ष नंदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8.2 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट लिये. इसके अलावा आनंद यादव ने दो विकेट हासिल किये. अमन खान, हजरत अली और राकिब शाहनवाज ने एक-एक विकेट लिया. बेहतरीन गेंदबाजी के लिए हर्ष नंदा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मैच में अंपायर की भूमिका में अमरींद्र पांडेय व मनोहर कुमार मौजूद थे, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी अंकित राज और शिवम कुमार ने निभायी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel