[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. जमुई की टीम ने बांका को 66 रन से किया पराजित

bhagalpur news. जमुई की टीम ने बांका को 66 रन से किया पराजित

0

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में बीसीए श्यामल सिन्हा अंडर-16 वनडे ट्रॉफी लीग मुकाबला बुधवार से शुरू हो गया. उद्घाटन मुकाबले में जमुई ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बांका टीम को 66 रनों से पराजित किया. जमुई टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. टीम ने 42.5 ओवर में 175 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. बल्लेबाजी में रवि कुमार ने 53 रनों की शानदार पारी खेली. जबकि एमडी आमन 35 व अभिषेक सिंह ने 22 रनों का योगदान दिया. बांका की ओर से गेंदबाजी में अमरजीत कुमार व आशीष कुमार ने तीन-तीन विकेट चटकाये. वहीं, आर्यन कुमार ने दो विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांका की टीम ने 36.2 ओवर में 109 रन पर सिमट गयी. बल्लेबाजी में अरविंद राज 24 व अमृत राज ने 22 रनों का योगदान दिया. जमुई टीम की ओर से गेंदबाजी में आशीष कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटके. वहीं, प्रेम कुमार ने तीन व रवि कुमार ने दो विकेट चटकाये. हरफनमौला प्रर्दशन के लिए मैन ऑफ द मैच आशीष कुमार को घोषित किया गया. मैच में अंपायर अमरेंद्र पांडेय एवं मनोहर कुमार थे. जबकि स्कोरर में अंकित राज व शिवम कुमार थे. गुरुवार को जमुई व लखीसराय टीम के बीच मुकाबला होगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel