[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर भागलपुर में सुबह 11:30 बजे ही छा गया शाम जैसा अंधेरा, काले बादलों व बारिश को देख लगा सावन आ गया

भागलपुर में सुबह 11:30 बजे ही छा गया शाम जैसा अंधेरा, काले बादलों व बारिश को देख लगा सावन आ गया

0
भागलपुर में सुबह 11:30 बजे ही छा गया शाम जैसा अंधेरा, काले बादलों व बारिश को देख लगा सावन आ गया

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

Bhagalpur News : भागलपुर में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली. सुबह करीब 11:30 बजे आसमान में घनघोर काले बादल छा गये और कुछ ही देर में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गयी. काले बादलों की वजह से दिन में ही शाम जैसा अंधेरा छा गया. मौसम विभाग की मानें तो यह प्री-मानसून की स्पष्ट आहट है, जो किशनगंज और पूर्णिया के रास्ते भागलपुर क्षेत्र में प्रवेश कर रही है.

तेज हवा और बारिश से बदला मौसम

तेज हवा और मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर का मौसम सुहाना कर दिया. कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली.देर रात हुई तेज बारिश और आंधी के बाद शुक्रवार दिन में फिर मौसम बिगड़ गया. हवा इतनी तेज थी कि सुरक्षा कारणों से कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी.

दिन में ही दिखने लगा शाम जैसा नजारा

घने काले बादलों के कारण शहर में दिन के समय ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया. लोगों ने बताया कि ऐसा लग रहा था मानो सूरज ढल चुका हो और शाम हो गयी हो.अचानक मौसम बदलने से सड़क पर चल रहे लोग सुरक्षित जगहों की ओर भागते नजर आये, जबकि कई लोग बारिश में भींग गये.

बारिश से जनजीवन प्रभावित

तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो गया. मुख्य सड़कें कुछ समय के लिए खाली नजर आयीं. वहीं कई गलियों और वार्डों में जलजमाव की स्थिति बन गयी.लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा. देर रात हुई बारिश के कारण पहले से ही कई जगहों पर पानी जमा था, जिसे दिन की बारिश ने और बढ़ा दिया.

गंगा में नौका परिचालन रोका गया

तेज हवा और बारिश को देखते हुए गंगा नदी में चल रहे नौका परिचालन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया. प्रशासन की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया.बताया गया कि जो नावें बीच गंगा में थीं, उन्हें तुरंत किनारे लगा दिया गया. मौसम सामान्य होने के बाद ही परिचालन दोबारा शुरू किया जाएगा.

प्री-मानसून की आहट से किसानों में उम्मीद

मौसम में आए बदलाव को लोग प्री-मानसून की शुरुआत मान रहे हैं. किसानों का कहना है कि इस बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी और खेती कार्यों में फायदा मिलेगा.लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में गर्मी से और राहत मिलेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel