[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर इंटर्नशिप कार्यक्रम से व्यक्तित्व विकास के साथ रोजगार क्षमता में हाेगी वृद्धि

इंटर्नशिप कार्यक्रम से व्यक्तित्व विकास के साथ रोजगार क्षमता में हाेगी वृद्धि

0
इंटर्नशिप कार्यक्रम से व्यक्तित्व विकास के साथ रोजगार क्षमता में हाेगी वृद्धि

मारवाड़ी कॉलेज के छात्रों नि:शुल्क इंटर्नशिप शुरू

भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट

मारवाड़ी कॉलेज के कॉमर्स व अर्थशास्त्र विभाग के पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए टैली अकादमी में इंटर्नशिप कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. कॉलेज के प्राचार्य प्रो संजय कुमार झा व टैली अकादमी के निदेशक श्रवण कुमार शाह कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों को पाठ्य ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराना समय की मांग है. इंटर्नशिप कार्यक्रम उन्हें वास्तविक कार्यस्थल की परिस्थितियों से परिचित करायेगा. उनके व्यक्तित्व विकास के साथ रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी.

टैली अकादमी के निदेशक श्रवण कुमार शाह ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को जीएसटी फाइलिंग, आयकर रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया, अकाउंटिंग एवं बुक-कीपिंग, टैली सॉफ्टवेयर संचालन, बिजनेस मैनेजमेंट, एमएस एक्सेल, एमएस वर्ड, डिजिटल ऑफिस प्रबंधन व वित्तीय अभिलेखों के रख-रखाव का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा, ताकि वे भविष्य की पेशेवर चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना कर सकें. इंटर्नशिप नोडल ऑफिसर एवं अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ आशीष कुमार मिश्रा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है. बताया कि इंटर्नशिप पूर्णतया नि:शुल्क है. किसी भी विद्यार्थियों को इंटर्नशिप करने वाले संस्थान में कोई तरह का शुल्क नहीं लिया जा रहा है. बताया कि चूंकि यह पहली बार हो रहा है इसलिए अभी उपलब्धता एवं प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न विषयों के विद्यार्थियों को उनके अध्ययन क्षेत्र से संबंधित अथवा विषय के नजदीकी प्रतिष्ठित संस्थानों एवं उद्योगों के माध्यम से ही इंटर्नशिप उपलब्ध कराने की कोशिश की गयी है, जिससे उन्हें अपने विषय से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो सके. उनका समग्र शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास सुनिश्चित हो सके. इंटर्नशिप संचालन के लिए रमाशंकर आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel