[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. टेनिस बॉल व ड्यूज बॉल में फंसा इंटर कॉलेज महिला क्रिकेट प्रतियोगिता

bhagalpur news. टेनिस बॉल व ड्यूज बॉल में फंसा इंटर कॉलेज महिला क्रिकेट प्रतियोगिता

0

टीएमबीयू के बैनर तले मारवाड़ी कॉलेज की मेजबानी में होने वाली इंटर कॉलेज महिला क्रिकेट प्रतियोगिता टेनिस व ड्यूज बॉल में फंस कर रह गया है. ऐसे में प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तिथि घोषित नहीं की जा सकी है. विवि में करीब दस साल बाद महिला क्रिकेट प्रतियोगिता होने वाली है. विवि से जारी खेल कैलेंडर में महिला इंटर कॉलेज प्रतियोगिता की मेजबानी मिली थी. वहीं, कुछ कॉलेज ने प्रतियोगिता को लेकर महिला क्रिकेट टीम तैयार कर लिया था. ऐसे में आयोजन नहीं होने से उन महिला खिलाड़ी में निराशा है. चार कॉलेज में टीम बनकर तैयार प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चार कॉलेज में महिला टीम बनकर तैयार है. इसमें टीएनबी कॉलेज, बीएन कॉलेज, मुरारका कॉलेज व पीबीएस कॉलेज शामिल है. टीएनबी सहित अन्य कॉलेजों की टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अभ्यास भी किया, लेकिन आयोजन नहीं होने से टीम के खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर रहे हैं. टीएनबी कॉलेज के पीटीआइ डॉ उमेश पासवान ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर कॉलेज की टीम ने दिसंबर से जनवरी तक कड़ा अभ्यास किया, लेकिन मेजबान मारवाड़ी कॉलेज की तरफ से प्रतियोगिता की तिथि घोषित नहीं की गयी. जबकि पूर्व में मेजबान कॉलेज की तरफ से पहले दिसंबर व जनवरी में आयोजन को लेकर कहा गया था. प्रतियोगिता के नहीं होने से महिला खिलाड़ियों में निराशा है. सात मार्च से होनी है सेमेस्टर वन की परीक्षा टीएमबीयू में सात मार्च से यूजी सेमेस्टर वन की परीक्षा शुरू होगी, जो 17 मार्च तक चलेगा. ऐसे में प्रतियोगिता का आयोजन मार्च में भी होना मुश्किल है. सूत्रों के अनुसार टीम में खेलने वाली खिलाड़ी का भी परीक्षा होनी है. ऐसे में आयाेजन को लेकर तिथि की घोषणा भी नहीं हो पायेगी. किस बॉल से मुकाबला होगा इसे लेकर निर्णय हो जायेगा मारवाड़ी कॉलेज के पीटीआइ शशि रश्मि ने कहा कि बहुत दिनों के बाद आयोजन हो रहा है. ऐसे में टेनिस व ड्यूज बॉल से मैच कराने के मामले में जल्द ही निर्णय लिया जायेगा. जल्द ही प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तिथि घोषित की जायेगी. इस बारे में संबंधित अधिकारी से बात की जायेगी. टेनिस बॉल से ही होगा मैच – खेल सचिव विवि के खेल विभाग के सचिव डॉ संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि बहुत सालों बाद आयोजन किया जा रहा है. ऐसे में अचानक से ड्यूज बॉल से मैच कराने पर चोट आदि लग सकता है. लिहाला टेनिस बॉल से ही मैच कराया जायेगा, ताकि महिला खिलाड़ी बेहतर ढंग से खेल सके. फिर ड्यूज बॉल से मैच होगा. कहा कि इसी माह में प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तिथि घोषित की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel