[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर भागलपुर रेलखंड में चला सघन टिकट जांच अभियान, 638 बेटिकट यात्री पकड़े गये

भागलपुर रेलखंड में चला सघन टिकट जांच अभियान, 638 बेटिकट यात्री पकड़े गये

0
भागलपुर रेलखंड में चला सघन टिकट जांच अभियान, 638 बेटिकट यात्री पकड़े गये

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के निर्देश पर भागलपुर-साहिबगंज रेलखंड में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान विभिन्न ट्रेनों और स्टेशनों पर कुल 638 बेटिकट एवं अनियमित यात्रा के मामले पकड़े गए. रेलवे को जुर्माने के रूप में 4 लाख 55 हजार 780 रुपये की राशि प्राप्त हुई.

कई प्रमुख ट्रेनों में हुई जांच

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह विशेष अभियान भागलपुर, साहिबगंज और कहलगांव रेलखंड के साथ कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में चलाया गया.जिन ट्रेनों में सघन जांच की गई उनमें भागलपुर-सूरत सुपरफास्ट एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर टर्मिनल इंटरसिटी एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, मालदा-किउल इंटरसिटी एक्सप्रेस, पटना-दुमका एक्सप्रेस और अंग एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें शामिल रहीं.

रेलवे सुरक्षा बल ने भी दिया सहयोग

यह अभियान टिकट जांच दल और वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग से चलाया गया.जांच के दौरान बेटिकट यात्रा, अनियमित टिकट और नियमों के उल्लंघन के मामलों पर कार्रवाई की गई.

रेलवे को मिला 4.55 लाख रुपये का राजस्व

अभियान के दौरान कुल 638 मामलों का पता लगाया गया. इसके बाद संबंधित यात्रियों से जुर्माना वसूल किया गया, जिससे रेलवे को 4,55,780 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ.रेलवे अधिकारियों ने इसे एक उल्लेखनीय उपलब्धि बताया है.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

मालदा मंडल रेलवे ने कहा कि रेलवे राजस्व की सुरक्षा और वैध टिकटधारी यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे.रेल प्रशासन का कहना है कि अनधिकृत यात्रा को रोकने और यात्रियों को सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भविष्य में भी प्रतिदिन सघन टिकट जांच अभियान जारी रहेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel