[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. ट्रिपल आइटी में नवनियुक्त शिक्षकों के लिए इंडक्शन प्रशिक्षण शुरू

bhagalpur news. ट्रिपल आइटी में नवनियुक्त शिक्षकों के लिए इंडक्शन प्रशिक्षण शुरू

0

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आइटी), भागलपुर में नवनियुक्त शिक्षकों के लिए इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को हुआ. प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (निट्टर) के सहयोग से संचालित किया जा रहा है. कार्यक्रम की शुरुआत पूर्वाह्न 10 बजे हुई. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नवनियुक्त शिक्षकों की शैक्षणिक, पेशेवर एवं तकनीकी दक्षता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है. इसमें आधुनिक शिक्षण-अधिगम पद्धतियों, शैक्षणिक प्रशासन तथा परिणाम आधारित शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागी शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण, अनुसंधान एवं संस्थागत विकास के लिए आवश्यक कौशल प्रदान किए जा रहे हैं. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एक फरवरी तक चलेगा. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक प्रो मधुसूदन सिंह ने उच्च शिक्षा में प्रभावी शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने प्रो एसके नस्कर एवं डॉ सागरिका पाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से शिक्षकों को लाभ मिलेगा. शिक्षकों के निरंतर व्यावसायिक विकास पर बल

निट्टर से आए विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की संरचना और उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी तथा तेजी से बदलते शैक्षणिक परिवेश में शिक्षकों के निरंतर व्यावसायिक विकास की आवश्यकता पर बल दिया. कार्यक्रम का समापन एसोसिएट डीन (शैक्षणिक कार्य) डॉ हिमाद्री नायक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वय डॉ संजय कुमार एवं डॉ हिमाद्री नायक द्वारा किया जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel