[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर पथ निर्माण मंत्री ने किया बेली ब्रिज का उद्घाटन, शुरू हुआ परिचालन

पथ निर्माण मंत्री ने किया बेली ब्रिज का उद्घाटन, शुरू हुआ परिचालन

0
पथ निर्माण मंत्री ने किया बेली ब्रिज का उद्घाटन, शुरू हुआ परिचालन

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट

भागलपुर : पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र ने रविवार को फीता काटकर और नारियल फोड़कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बेली ब्रिज का विधिवत उद्घाटन किया. उद्घाटन के साथ ही प्रशासनिक निगरानी में बेली ब्रिज पर वाहनों का परिचालन शुरू करा दिया गया. इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार समेत बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) के अधिकारी, पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.

उद्घाटन से पहले कर्मियों का किया सम्मान

उद्घाटन समारोह से पहले पथ निर्माण मंत्री ने बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन के पदाधिकारियों और कर्मियों, पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा निर्माण कार्य में सहयोग करने वाले पुलिसकर्मियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. मंत्री ने सभी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से कम समय में यह महत्वपूर्ण कार्य पूरा किया जा सका है.

15 से 16 दिनों में बनकर तैयार हुआ बेली ब्रिज

उद्घाटन के बाद मंत्री ने कहा कि मात्र 15 से 16 दिनों के भीतर बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर इसे आम जनता को समर्पित किया गया है. उन्होंने कहा कि विक्रमशिला सेतु पर परिचालन प्रभावित होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. इसे देखते हुए युद्धस्तर पर निर्माण कार्य कराया गया.

30 नवंबर तक विक्रमशिला सेतु जनता को समर्पित करने का लक्ष्य

पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि बेली ब्रिज पर फिलहाल अस्थायी रूप से वाहनों का परिचालन शुरू किया गया है. मुख्यमंत्री द्वारा 30 नवंबर की समय-सीमा निर्धारित की गयी है और सरकार उसी लक्ष्य के अनुरूप कार्य कर रही है. उन्होंने कहा, हम निर्धारित समय पर विक्रमशिला सेतु का निर्माण कार्य पूरा कर 30 नवंबर तक इसे जनता को समर्पित करेंगे.मंत्री ने बेली ब्रिज निर्माण में योगदान देने वाली बीआरओ की टीम, जिला प्रशासन, पथ निर्माण विभाग और पुलिस प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी विभागों के समन्वय और मेहनत से यह कार्य संभव हो पाया है. बेली ब्रिज शुरू होने से भागलपुर और नवगछिया के बीच आवागमन करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel