[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर डेढ़ साल पूर्व हुए अवैध निकासी मामले में केस दर्ज

डेढ़ साल पूर्व हुए अवैध निकासी मामले में केस दर्ज

0
डेढ़ साल पूर्व हुए अवैध निकासी मामले में केस दर्ज

पीरपैंती के सुंदरपुर गांव की रहने वाली फिरोजा खातून ने बरारी थाना में अज्ञात के विरुद्ध डेढ़ साल पूर्व उनके बैंक खाते से अवैध निकासी की शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ साल पूर्व 8 फरवरी 2023 को उनके एसबीआइ मुख्य शाखा स्थित बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक लाख 72 हजार रुपये अवैध निकासी कर लिया गया था. मामले की जानकारी मिलने के बाद वह केस दर्ज कराने पहुंची थी. बिजली पोल में धक्का मार क्षतिग्रस्त करने के मामले में केस दर्ज बरारी थाना क्षेत्र के एसएम कॉलेज रोड पर विगत 22 जुलाई को एक स्कॉर्पियो कार ने बिजली पोल में धक्का मार दिया था. जिसकी वजह से पोल क्षतिग्रस्त हो गया और विद्युत सेवा भी बाधित हो गयी. जिसमें कुल 14 हजार 200 रुपये की क्षति हुई है. मामले को लेकर बिजली विभाग के अभियंता मिथिलेश कुमार के लिखित आवेदन पर बरारी थाना में कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है. आरोप : जेल में अनशन के दौरान बिगड़ी तबियत, बंदी अस्पताल में भर्ती तबियत बिगड़ने के बाद कैंप जेल में बंद मुंगेर निवासी बंदी शंकर पंडित को मायागंज अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया है. मंगलवार को मायागंज अस्पताल पहुंची उनकी पत्नी किरण देवी ने आरोप लगाया है कि उनके पति विगत 3 जुलाई 2024 से ही अपनी कुछ मांगों को लेकर जेल में अनशन पर बैठे थे. तबियत बिगड़ने के बाद उनके पति से जबरन जेल में कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर कराया गया. हालांकि जेल प्रबंधन ने इसकी पुष्टि नहीं की है. 21 सूत्री मांगों को लेकर काला बिल्ला लगा प्रदर्शन का हुआ समापन

बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के बैनर तले भागलपुर सहित राज्य भर के होमगार्ड जवानों का काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन मंगलवार को खत्म हो गया. मामले को लेकर संघ के जिला सचिव विभाष कुमार झा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. जिसमें कहा है कि जवानों का प्रदर्शन सफल रहा, इसके बावजूद सरकार का रवैया होमगार्ड जवानों के प्रति उदासीन है. उन्होंने बताया कि केंद्रीय समिति की ओर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आगामी 5 अगस्त को वे लोग जिलाधिकारी के समक्ष एक दिवसीय धरना पर बैठेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel