[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर इग्नू की परीक्षा आठ केंद्रों पर शुरू, सौ से अधिक परीक्षार्थी शामिल

इग्नू की परीक्षा आठ केंद्रों पर शुरू, सौ से अधिक परीक्षार्थी शामिल

0
इग्नू की परीक्षा आठ केंद्रों पर शुरू, सौ से अधिक परीक्षार्थी शामिल

भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट

इग्नू की परीक्षा आठ केंद्रों पर सोमवार से शुरू हो गयी. करीब सौ से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगी. दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी. परीक्षा 21 जुलाई तक चलेगी.

परीक्षा को लेकर मारवाड़ी कॉलेज, एसएम काॅलेज, टीएनबी कॉलेज, मुस्लिम डिग्री कॉलेज, विशेष केंद्रीय कारा भागलपुर, शहीद जुब्बा साहनी सेंट्रल जेल, जिला बांका जेल, आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर में सेंटर बनाया गया है.

इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक डॉ सारह नसरीन ने बताया कि सभी सेंटर पर परीक्षा शुरू हो चुकी है. परीक्षा कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए विशेष निदेश दिये गये हैं. उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर सेंटर के केंद्राधीक्षकों से कहा गया कि संबंधित थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की व्यवस्था कराये.

उधर, मारवाड़ी कॉलेज के केंद्राधीक्षक प्रो संजय कुमार झा, एसएम कॉलेज के इग्नू स्टडी सेंटर के को-ऑर्डिनेटर डॉ मिथिलेश तिवारी ने कहा कि परीक्षा कदाचार मुक्त व नियमानुसार आयोजित किया जा रहा है. परीक्षा को लेकर पूर्व में ही सेंटर पर तैयारी पूरी कर ली गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel