[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पार्क निर्माण के लिए शुरू हुई वैकल्पिक जमीन की तलाश

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पार्क निर्माण के लिए शुरू हुई वैकल्पिक जमीन की तलाश

0
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पार्क निर्माण के लिए शुरू हुई वैकल्पिक जमीन की तलाश

भागलपुर से ब्रजेश की रिपोर्ट :

शहर की प्रमुख विकास परियोजनाओं में तेजी लाते हुए नगर निगम ने अब हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पार्क निर्माण की कवायद तेज कर दी है. भूमि विवाद के कारण लंबे समय से अटकी पार्क निर्माण परियोजना को अब वैकल्पिक स्थल के जरिए पूरा करने की योजना पर काम शुरू हो गया है.

नगर निगम की टीम ने लिया जायजा

नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम की एक विशेष टीम ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का जायजा लिया है. इस टीम में उप नगर आयुक्त आमिर सुहैल, कार्यालय अधीक्षक मो. रेहान अहमद के साथ-साथ योजना शाखा के अभियंता और अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल थे. टीम ने उस स्थल का निरीक्षण किया है, जहां भूमि विवाद की वजह से पार्क निर्माण कार्य फिलहाल बाधित है.

तीन छोटे पार्क विकसित करने का है लक्ष्य

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हाउसिंग बोर्ड के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की. विभागीय जानकारी के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में तीन छोटे-छोटे पार्क विकसित करने की योजना है. जहां एक स्थान पर काम रुका हुआ है, वहां अब विकल्प के तौर पर अन्य उपलब्ध भूमियों की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है.

जल्द समाधान निकालने की कोशिश

नगर निगम की योजना शाखा अब उन स्थानों को चिह्नित करने में जुटी है जहां बिना किसी विवाद के पार्क का निर्माण सुगमता से किया जा सके. अधिकारियों का मानना है कि वैकल्पिक जमीन मिलते ही विकास कार्य में आ रही बाधा दूर हो जायेगी और स्थानीय निवासियों को जल्द ही बेहतर सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध हो सकेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel