[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. हेड व सहायक आमने सामने, दोनों ने जातिसूचक गाली देने का लगाया आरोप

bhagalpur news. हेड व सहायक आमने सामने, दोनों ने जातिसूचक गाली देने का लगाया आरोप

0

टीएमबीयू के पीजी गांधी विचार विभाग में जहां गाधीजी के विचारों व उनके योगदान को याद किया जाता है, उसी विभाग के हेड डॉ अमित रंजन सिंह व सहायक उमेश कुमार आमने-सामने हो गये हैं. एक-दूसरे पर जातिसूचक गाली देने सहित कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं. शनिवार को विभाग में शिक्षकों ने मामले को लेकर बैठक की. दूसरी तरफ दोनों लोगों ने विवि के प्रभारी कुलपति, रजिस्ट्रार व कर्मचारी सीनेट सदस्य को लिखित शिकायत की है.

सहायक पर बदतमीजी का आरोप

विभाग के हेड डॉ अमित रंजन सिंह ने सहायक पर बदतमीजी सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा को लिखित शिकायत की है. आवेदन में कहा कि शुक्रवार को सहायक से लंबित बिल बनाने के बारे में जानकारी मांगी गयी थी. सहायक ने उनके साथ बदतमीजी से पेश आये. एक माह से बिल बनाने के लिए उनसे कहा जा रहा है. बिल पैट परीक्षा से जुड़ा है. इसी बात को लेकर सहायक उनके साथ दुर्व्यवहार किया और जातिवाद सहित कई आरोप लगाया. सारी घटना विभाग के शिक्षक डॉ उमेश प्रसाद नीरज, शोध छात्र जेआरफ गौरव कुमार मिश्रा, कर्ण कुमार राणा, नीरज कुमार निर्मल, टार्जन कुमार आदि के सामने घटी है. हेड कहा कि इससे पहले भी उन्होंने कई बार विभागीय कार्यों के बारे में पूछने पर अनुशासनहीनता की है. मामले में उनसे स्पष्टीकरण पूछा गया है. जवाब में उन्होंने गलती भी स्वीकार किया है. हेड ने प्रभारी कुलपति से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है.

जाति सूचक गाली देने का आरोप

विभाग के सहायक उमेश कुमार ने विवि के रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे व कर्मचारी सीनेट सदस्य रंजी कुमार को जाति सूचक सहित कई गंभीर आरोप लगा लिखित शिकायत की है. आवेदन में कहा कि इस कारण वे मानसिक रूप से परेशान हैं. बेवजह स्पष्टीकरण पूछे जाने का भी आरोप लगाया. साथ ही शुक्रवार को भी हेड ने उनके साथ गलत तरह से व्यवहार करने का आरोप लगाया है. कहा कि हेड अपने गोपनीय काम शोधार्थी से कराते हैं. कहा कि हेड की प्रताड़ना से मानसिक रूप से परेशान है. ऐसे में आत्महत्या करने की भी बात आवेदन में कही है. कहा कि पूरे घटना से उनकी तबीयत बिगड़ गयी है. इसे लेकर विभाग में आवेदन देकर मेडिकल छुट्टी पर है.

सीनेट सदस्य मामले की जानकारी लेने पहुंचे विभाग

कर्मचारी सीनेट सदस्य रंजीत कुमार ने कहा कि कर्मचारी के आवेदन पर मामले की जानकारी लेने विभाग गये थे. हेड मामले की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि दोनों तरफ से एक-दूसरे पर आरोप-प्रतिआरोप लगाया है. कर्मचारी उमेश कुमार से भी मामले में पक्ष लेना चाहा, लेकिन कर्मचारी की तबीयत खराब है. बात नहीं हो सकी. कहा कि प्रयास किया जायेगा कि मामले में दोनों के बीच समझौता हो जाये.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel