[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों का पटना में धरना आज से

bhagalpur news. सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों का पटना में धरना आज से

0

सूबे के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों की सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ के बैनर तले में 16 व 17 फरवरी को पटना में दो दिवसीय धरना कार्यक्रम होना है. इसमें शामिल होने के लिए टीएमबीयू के विभिन्न अंगीभूत कॉलेजों व पीजी विभागों में कार्यरत दर्जनों अतिथि रविवार को पटना के लिए रवाना हुए. मौके पर डॉ आनंद आजाद ने कहा कि दो दिन तक चलने वाले धरना कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए सूबे के विभिन्न विश्वविद्यालयों से हजारों अतिथि शिक्षक पटना पहुंचेंगे. टीएमबीयू के अन्य अतिथि शिक्षक रात के फरक्का एक्सप्रेस तथा सुबह वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस से भी पटना पहुंचेंगे. धरना में पक्ष तथा विपक्ष के कई विधानसभा तथा विधान परिषद सदस्य भी हिस्सा लेंगे. विधानमंडल के सदस्यों द्वारा सदन में भी आवाज उठाया जायेगा. 17 फरवरी को विधानसभा में नये अतिथि शिक्षकों के मानदेय को लेकर गोपालपुर विधायक बुलो मंडल द्वारा उठाये गये प्रश्न का भी जवाब दिया जायेगा. धरना में शामिल होने के लिए डॉ प्रियतम कुमार, डॉ सर्पराज रामानंद सागर, डॉ रामजी पासवान, डॉ आदित्य कुमार, डॉ अनंत कुमार, डॉ अपूर्व कुमार, डॉ मनोहर कुमार, डॉ उज्जवल आलोक, डॉ दीपक पोद्दार, डॉ अमित कुमार वर्मा, डॉ राजीव रंजन, डॉ अरुण ठाकुर, डॉ देवेश कुमार, डॉ आशुतोष कुमार आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel