[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर सरकारी रास्ता पर दीवार देकर अवरुद्ध करने का आरोप

सरकारी रास्ता पर दीवार देकर अवरुद्ध करने का आरोप

0
सरकारी रास्ता पर दीवार देकर अवरुद्ध करने का आरोप

भागलपुर से अतुल तिवारी की रिपोर्ट

बरारी क्षेत्र के पुरानी ड्योढ़ी रोड में सरकारी रास्ता पर दीवार जोड़कर रास्ता अवरुद्ध करने का मामला सामने आया है. टिंकू कुमार ने आरोप लगाया कि शंकर यादव जबरन दीवार पर जोड़कर रास्ता बंद कर रहा है. कहा कि पहले भी उक्त रास्ता को रोका गया था, जिसे न्यायालय के आदेश पर 24 दिसंबर 2020 को तोड़ा गया था. उसके बाद फिर रविवार को दीवार का निर्माण कराया जा रहा है. थाना में पहले पक्ष के टिंकू कुमार ने थाने में दिये आवेदन में आरोप लगाया कि पूर्व विधायक गोपाल मंडल चार-पांच लोगों को लेकर हथियार के साथ आये और जबरन दीवार जोड़वाया. आरोप लगाया कि पूर्व विधायक गोपाल मंडल के संरक्षण में दीवार का निर्माण कराया जा रहा है. बताया कि इस रास्ते से मोहल्ले के करीब 50 से 60 घर के लोगों का आना-जाना होता है. वहीं मामले की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले थाना बुलाया. वहीं दूसरे पक्ष के शंकर यादव ने बताया कि संबंधित जमीन हमारी खरीदी हुई संपत्ति है और वहां से कोई सार्वजनिक रास्ता नहीं गुजरता. कहा कि वर्ष 2020 में नाले पर अतिक्रमण का नोटिस निकलवाकर उनकी दीवार तुड़वा दी गई थी. वहीं दूसरी ओर पूर्व विधायक गोपाल मंडल ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर हम पहुंचे और निर्माण कार्य को रुकवाया. उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को गलत बताया. वहीं थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों पक्ष से आवेदन मिला है. मामले की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel