[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर गुणवत्ता नियंत्रण टीम ने ज्ञानीदास टोला में कटाव निरोधी कार्यों का किया निरीक्षण

गुणवत्ता नियंत्रण टीम ने ज्ञानीदास टोला में कटाव निरोधी कार्यों का किया निरीक्षण

0
गुणवत्ता नियंत्रण टीम ने ज्ञानीदास टोला में कटाव निरोधी कार्यों का किया निरीक्षण
गुणवत्ता नियंत्रण टीम के सदस्य जांच करते

गोपालपुर (भागलपुर) से विपिन ठाकुर की रिपोर्ट

Gopalpur Erosion Control: बाढ़ और भीषण कटाव से ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर गंगा तट पर चल रहे कटाव निरोधी कार्यों का औचक निरीक्षण गुणवत्ता नियंत्रण प्रमंडल, कटिहार की विशेष टीम द्वारा किया गया. इस दौरान अधिकारियों ने रंगरा चौक प्रखंड के ज्ञानीदास टोला में जल संसाधन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न फ्लड फाइटिंग योजनाओं की प्रगति और काम की क्वालिटी को जांचा. अधिकारियों ने मौके पर मौजूद ठेकेदारों और इंजीनियरों को चेतावनी देते हुए काम में पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए.

बोल्डर पिचिंग और तकनीकी मानकों की हुई सघन जांच

  • सामग्री की जांच: निरीक्षण टीम ने कार्यस्थल पर बोल्डर पिचिंग (पत्थरों की पैकिंग), जिओ बैग की भराई और एप्रन निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्रियों की गुणवत्ता को परखा.
  • इंजीनियरों की मौजूदगी: मौके पर बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल, भागलपुर के कार्यपालक अभियंता ई. मनीष कुमार और कनीय अभियंता गुड्डू कुमार मौजूद रहे.

समीक्षा के दौरान बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल नवगछिया के सहायक अभियंता ई. अमितेश कुमार ने गुणवत्ता नियंत्रण टीम को अब तक हुए कार्यों की प्रगति और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी.

Gopalpur Erosion Control: मानसून को लेकर तटबंधों पर रखी जा रही विशेष नजर

निरीक्षण पर आए अधिकारियों ने कहा कि मानसून का समय शुरू हो चुका है, ऐसे में गंगा नदी के जलस्तर में कभी भी बढ़ोतरी हो सकती है. कटाव प्रभावित क्षेत्रों पर चौबीस घंटे विशेष नजर रखी जा रही है. सभी बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों की नियमित डिजिटल मॉनिटरिंग हो रही है ताकि नदी किनारे बसे गांवों और आबादी को पूरी तरह सुरक्षित रखा जा सके.

Also Read: अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी.

गुणवत्ता नियंत्रण टीम ने निर्देश दिया कि जिन जगहों पर बोल्डर पिचिंग का काम थोड़ा भी कमजोर दिखे, उसे तुरंत ठीक कराया जाए ताकि पानी के तेज बहाव में मिट्टी का कटाव न हो सके. इसके साथ ही फ्लड फाइटिंग मटेरियल को भी पर्याप्त मात्रा में स्टॉक रखने को कहा गया है.

Also Read: आज से पूरे बिहार में शुरू होगा आंधी-पानी का दौर, इन 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD की एडवाइजरी जारी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel